Last Updated:
kumar vishwas ramkatha- कुमार विश्वास ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार ने कोलकाता में उनकी रामकथा का आयोजन तीन-तीन बार रद्द किया है.सका खुलासा स्वयं कुमार विश्वास ने किया एक रामकथा के दौरान किया. साथ ही, उन्होंने यह बताया कि आयोजकों से कहा था कि 9 मई के लिए आप लोग एक आडिटोरियम बुक कर लो.
विश्वास ने बताया कि छह माह पहले आडिटोरियम की कर रखी थी बुकिंग.
नई दिल्ली. कवि डॉ. कुमार विश्वास की कोलकाता में आयोजित होने वाली राम कथा को ममता बनर्जी सरकार ने तीन-तीन बार रद्द किया था. इसका खुलासा स्वयं कुमार विश्वास ने किया एक रामकथा के दौरान किया. साथ ही, उन्होंने यह बताया कि आयोजकों से कहा था कि 9 मई के लिए आप लोग एक आडिटोरियम बुक कर लो. सोशल मीडिया में कुमार विश्वास का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.
डीजीपी ने कहा…
कुमार विश्वास ने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्वयं राज्य के डीजीपी पीयूष पांडेय से बात की और इसका कारण पूछा. विश्वास के अनुसार उन्होंने कहा ‘ मैं नौकरशाह हूं, इसलिए कुछ बोल नहीं सकता हूं. वैसे मैं भी आपकी राम कथा सुनता हूं’. उन्होंने बताया इसी दौरान किसी ने कहा कि आप कोर्ट चले जाएं. इसके दो बाद उनका फोन आया और पूछा ‘आप कोर्ट गए क्या’ . विश्वास ने जवाब दिया’ उनका कोर्ट एक ही है’. इसके बाद आयोजको से कहा था कि राम कथा के लिए नौ मई को आडिटोरियम बुक कर लो. इस तरह कुमार विश्वास ने ममता बनर्जी द्वारा राम कथा को बार बार रद्द करने का खुलासा किया.
पूरा मामला ये है
कुमार विश्वास को 1 और 2 मार्च को शहर में तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन अचानक सभी आयोजन निरस्त कर दिए गए. इन कार्यक्रमों में महाराजा अग्रसेन धाम, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जैसे तीन आयोजन थे.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें


