3.7 C
Munich

महिला-पुरुष रात को घर से निकलते थे बाहर, सुबह आते थे लौटकर, अब खुला दोनों का सीक्रेट

Must read


Last Updated:

Mathura Latest News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने बंटी-बबली को पकड़ा है. पकड़े गए दोनों आरोपी रात को घर से निकलते थे और सुबह वापस लौटकर आते थे. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

Zoom

आरोपी पकड़े गए.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला और पुरुष रात को घर से बाहर निकलते थे, और सुबह वापस लौट कर आते थे. दोनों काफी लग्जरी लाइफ जीते थे. लेकिन जब दोनों की सच्चाई पता चली तो हर कोई दंग रह गया. आइए जानते हैं यह पूरा मामला कहा का है. यह घटना थाना जमुनापार पुलिस ने नक्केबाजी की 4 घटनाओं का खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी और दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार दुधाधारी फाटक के पास जयपुर-बरेली हाईवे अंडरपास से शशि कपूर निवासी नगला हरिया थाना सासनी, जिला हाथरस और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया.

जांच में सामने आया कि शशि कपूर अपने साथी नीरज पुत्र वासुदेव निवासी नवीपुर कला, हाथरस के साथ मिलकर थाना जमुनापार क्षेत्र की बंद कॉलोनियों और मकानों को निशाना बनाता था. दोनों आरोपी रात में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. चोरी के बाद सामान महिला अभियुक्ता के घर पर रखा जाता था.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोरी के आभूषण बेचने की फिराक में थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया. वहीं सहअभियुक्त नीरज को पहले ही 10 मई 2026 को थाना गांधी पार्क, अलीगढ़ पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

इन घटनाओं में हनुमान नगर, आनंदपुरम, यमुना विहार और कृष्णाधाम कॉलोनी में बंद मकानों और कारखाने को निशाना बनाया गया था. एक मामले में तोड़िया कारखाने से करीब ढाई लाख रुपये चोरी किए गए थे. बरामदगी में कई सोने की अंगूठियां, चांदी की पायलें, एक वोटर आईडी कार्ड और 52 हजार रुपये नकद शामिल हैं. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article