8.6 C
Munich

Sunrisers Hyderabad captain Ishan kishan: हार के बाद फूटा सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन का गुस्सा, इन खिलाड़ियों को जमकर सुनाया, बताया कहां हुई गलती

Must read


होमखेलक्रिकेट

हार के बाद फूटा ईशान का गुस्सा, इन खिलाड़ियों को जमकर सुनाया, जानें क्या कहा

Last Updated:

Sunrisers Hyderabad captain Ishan kishan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की हालत खराब हो गई. सनराइजर्स को इस सीजन में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स का चौथा मैच पंजाब किंग्स के साथ था. इस मैच में 6 विकेट से हार के बाद टीम की कप्तानी कर रहे ईशान किशन काफी निराश नजर आए.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. मैच में सनराइजर्स को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. बल्लेबाजी में टीम ने तूफानी शुरुआत की और पावर प्ले में ही 100 रन से ज्यादा का स्कोर बना लिया, लेकिन बीच के ओवरों में टीम की रफ्तार कम हो गई जिससे वह 219 रन ही बना पाई.

ऐसे में 200 रन से ज्यादा के स्कोर के बावजूद सनराइजर्स को मिली हार के बाद कप्तान ईशान किशन काफी निराश नजर आए. ईशान किशन ने मैच के बाद अपनी टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के साथ खराब गेंदबाजी को को हार का जिम्मेदार बताया. ईशान किशन ने कहा कि आज स्कोर बड़ा था पर ये जीत के लिए काफी नहीं रहा.

सनराइजर्स को मिली थी अच्छी शुरुआत

मैच के बाद ईशान किशन ने कहा, “जिस तरह हमने शुरुआत की थी उसे देखकर बीच में ऐसा लग रहा था कि हम कम से कम 250 रन बना लेंगे, लेकिन खेल में ऐसा होता है. हम उतने रन नहीं जोड़ पाए. वहीं दूसरी ओर पंजाब ने शुरुआत में वाकई अच्छी बल्लेबाजी की.”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी एग्जीक्यूशन सही नहीं थी. टी20 क्रिकेट में सबसे जरूरी चीज यह है कि आप अपनी अच्छी गेंदों को सही जगह पर फेंकें. आज हम उसमें पीछे रह गए. सच कहूं तो मुझे लगा था कि 219 एक अच्छा स्कोर है. हमने बेहतरीन शुरुआत की थी और हमें लगा था कि 240 तक पहुंचेंगे, लेकिन 219 भी बुरा नहीं था. खासकर तब जब आपकी टीम में छह या सात गेंदबाजी के विकल्प हों.”

हमारी प्लानिंग सही नहीं थी- ईशान किशन

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स की प्लानिंग को लेकर ईशान ने कहा, “आजकल के दौर में आपको मैच के दौरान बहुत ज्यादा प्लानिंग नहीं करनी होती. आप यह सब मैच से पहले ही कर लेते हैं. आपको पता होता है कि कौन सा बल्लेबाज कहा शॉट मारता है.पर वही बात है जब आप सही गेंद नहीं फेंक पाते तो आपके पास कोई चारा नहीं बचता और आप हर ओवर में 10-20 फालतू रन दे देते हैं.

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम बहुत ज्यादा नहीं सोचते. क्रिकेट बहुत सीधा सा खेल है. आप बल्लेबाजी करते हैं, रन बनाते हैं और फिर गेंदबाज उस स्कोर को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर आप सही जगह पर गेंदबाजी नहीं कर रहे और आपकी प्लानिंग सही नहीं है तो आप रनों को नहीं रोक सकते. सब कुछ आपकी प्लानिंग और उसे सही तरह से मैदान पर लागू करने पर टिका होता है.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article