5.3 C
Munich

Abhishek Sharma: कभी सरेआम कही थी चप्पल से मारने की बात, अब सेंचुरी ठोकने पर सर कह रहे युवराज

Must read


होमखेलक्रिकेट

कभी सरेआम कही थी चप्पल से मारने की बात, अब सेंचुरी ठोकने पर ‘सर’ कह रहे युवराज

Last Updated:

SRH vs DC IPL 2026 Highlights: विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने 135 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कई रिकॉर्ड बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 47 रन से मुकाबला जीता. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के गुरु और वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Zoom

अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी पर युवराज सिंह का रिएक्शन

नई दिल्ली: दो साल पहले आईपीएल 2024 में जब अभिषेक शर्मा ने 28 मार्च की रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 बॉल में 63 रन बनाए थे तो उनके गुरु और मेंटॉर युवराज सिंह ने उन्हें मजाक में ही सही, लेकिन चप्पल से मारने की बात कही थी. युवी चाहते थे कि अभिषेक शतक बनाते, लेकिन हवाई शॉट मारने के चक्कर में वह आउट हो गए. अब दो साल बाद अभिषेक शर्मा ने 21 अप्रैल 2026 की रात नाबाद 135 रन बनाते हुए, टूर्नामेंट के इतिहास की अपनी दूसरी सेंचुरी ठोक दी है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद युवराज सिंह का नया ट्वीट सुर्खियों में है.

युवराज सिंह ने अभिषेक की सेंचुरी पर क्या कहा?
अभिषेक शर्मा की इस पारी को देखने के बाद युवराज ने ट्वीट किया, ‘बल्ले को अपना काम करने दो. रोज खेल निखर रहा है. सुधर रहा है. शानदार खेले सर अभिषेक. ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि पंजाब से आने वाले अभिषेक शर्मा के खेल को निखारने का बड़ा क्रेडिट युवराज सिंह को जाता है. सिक्सर किंग युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा अपना गुरु मानते हैं. अभिषेक के अलावा युवी शुभमन गिल और गुरकीरत मान को भी ट्रेन कर चुके हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article