Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 April 2026 : मेष राशि के प्यार और रिश्तों में आज पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. रिश्तों में गहराई आएगी. एक दूसरे के प्रति समझ की भावना बढ़ेगी. कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. माता का आशीर्वाद मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. मांगलिक कार्यक्रम, मुंडन या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरोहितों से राय लेकर टाल दें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. गृहस्थी के कामों में पूरे दिन उलझे नजर आएंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. हालांकि खर्चों में वृद्धि होगी. प्यार और रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा. सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव हो सकता है. मां दुर्गा की पूजा करें. इससे दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैसाख है. तिथि षष्ठी, नक्षत्र आद्रा और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.49 पर और सूर्यास्त 6.49 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. मांगलिक कार्यक्रम, मुंडन या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरोहितों से राय लेकर टाल दें. अशुभ समय राहुकाल 12.19 से 1.57 तक रहेगा. इसमें कोई नया काम करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.
ये काम करके ही निकलें बाहर
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है. सीने और पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है. बाहर का कुछ भी खाने से परहेज करें. घर से ही भोजन करके बाहर निकलें. ध्यान और प्राणायाम दोनों करें, इससे मानसिक तनाव दूर होगा और ऊर्जा बनी रहेगी. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. रिश्तों में गहराई आएगी. अविवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार के लोगों से बातचीत सार्थक होगी. माता का आशीर्वाद मिलेगा. घर में शांति और संतुलन बना रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
तालमेल आज जरूरी
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहेगी. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. घर के मामले में पैसे ज्यादा खर्च होंगे. निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. पैसा इन्वेस्ट करने से पहले सोच समझ लें. विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. बचत पर ध्यान दें. नौकरी और करियर में काम का दबाव रहेगा. ध्यान देकर काम करें. अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


