3.3 C
Munich

इसे कहते हैं भाई का प्यार! बीमार बहन के लिए अभिषेक शर्मा का भावुक बयान, डेडिकेट की अपनी सेंचुरी

Must read


होमखेलक्रिकेट

बीमार बहन के लिए अभिषेक शर्मा का भावुक बयान, डेडिकेट की अपनी सेंचुरी

Last Updated:

Abhishek Sharma dedicated Hundred to his sister: दिल्ली कैपिटल्स के लिए दमदार शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा मैच के बाद अपनी बहन के लिए एक भावुक बयान दिया. दिल्ली के खिलाफ मैच में अभिषेक की बहन स्टेडियम में नहीं आई थी. उन्होंने बताया कि उनकी बहन बीमार थी और वह अपना शतक उन्हें डेडिकेट करते हैं.

Zoom

दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने जड़ा शतक

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 135 रनों की नाबाद पारी खेली. अभिषेक शर्मा को इस शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. अभिषेक के इस धुआंधार बल्लेबाजी के कारण ही सनराइजर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची है.

मैच के बाद अभिषेक अपनी बल्लेबाजी से काफी खुश नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के दूसरे शतक को अपनी बहन कोमल को डेडिकेट किया. दरअसल अभिषेक की बहन की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह दिल्ली के खिलाफ मैच में भाई को सपोर्ट करने नहीं आ पाईं. बता दें कि अभिषेक की बहन लगभग हर आईपीएल मैच में उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम आती हैं.

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मिली जीत से गदगद अभिषेक शर्मा ने कहा, “आज मेरे माता-पिता यहां हैं जो मेरे लिए बहुत खास है. मेरी बहन इंफेक्शन की वजह से आज नहीं आ पाई तो यह पारी उसके लिए भी है. आपको बताऊं तो अंडर-12 के दिनों से ही मेरे पापा हमेशा स्क्रीन के पास बैठकर मुझे देखते हैं. आज भी जब मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं, तो वह वहीं बैठकर मुझे इशारों में बताते हैं कि कैसे खेलना है. यह सिलसिला आज भी जारी है.

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अगली बार कैमरा उन पर जाए, उनके रिएक्शन देखना बहुत मजेदार होगा. उन्हें देखकर और उनके निर्देशों से मुझे काफी मदद मिलती है. माता-पिता और दोस्तों के सामने परफॉर्म करना हमेशा खास होता है.”

सनराइजर्स ने मैच में बनाए थे 242 रन

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के अलावा ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन की 37-37 रनों की तूफानी पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स नीतीश राणा की फिफ्टी के बावजूद 195 रन तक ही पहुंच पाई, जिससे उसे 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article