22.2 C
Munich

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कुछ देर में, डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट

Must read


नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026). सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गईं हैं. महीनों का इंतजार, प्रैक्टिकल की टेंशन और बोर्ड परीक्षा कादबाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. डिजिलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ‘Coming Soon’ का साइन बोर्ड लटक चुका है, जिसका सीधा सा मतलब है कि सीबीएसई किसी भी वक्त 12वीं रिजल्ट जारी कर सकता है. सोशल मीडिया से लेकर स्कूल के WhatsApp ग्रुप्स तक, सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है- भाई, रिजल्ट आ गया क्या?

डिजिलॉकर का ताजा अपडेट बड़ा संकेत है कि बोर्ड ने डेटा अपलोडिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. अक्सर देखा गया है कि डिजिलॉकर पर स्टेटस बदलने के कुछ ही घंटों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर लिंक लाइव हो जाता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी संभालकर रखें. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 न केवल आपकी मेहनत का रिपोर्ट कार्ड होगा, बल्कि  कॉलेज एडमिशन की रेस में शुरुआती ‘लॉन्च पैड’ भी साबित होगा.

डिजिलॉकर का ‘Coming Soon’ का क्या मतलब है?

जब भी डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर ‘सीबीएसई रिजल्ट कमिंग सून’ का बैनर दिखता है तो मान लेना चाहिए कि बोर्ड ने रिजल्ट की फाइल्स सर्वर पर चढ़ानी शुरू कर दी हैं. यह स्टूडेंट्स के लिए एक तरह का ‘प्री-नोटिफिकेशन’ है, जिससे वे अपना अकाउंट पहले से ही एक्टिवेट कर लें और बाद में उन्हें कोई दिक्कत न हो.

डिजिलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in क्रैश होने पर डिजिलॉकर से 12वीं रिजल्ट चेक करना सबसे सही और सुरक्षित विकल्प है. आप नीचे लिखे स्टेप्स से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं-

  • डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं.
  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से साइन-इन करें.
  • ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘CBSE’ चुनें.
  • ‘Class XII Marksheet’ पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और साल दर्ज करें.
  • सीबीएसई 12वीं डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

सीबीएसई की वेबसाइट पर 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई का रिजल्ट मुख्य रूप से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbseresults.nic.in, cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा, उमंग (UMANG) ऐप और आईवीआरएस (IVRS) यानी फोन कॉल के जरिए भी स्टूडेंट्स अपना नतीजा सुन सकेंगे. ऑल्टरनेटिव तरीकों से पास और फेल का स्टेटस पता चल जाता है.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में इस बार क्या खास रहने वाला है?

2026 की बोर्ड परीक्षाओं में सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी नहीं की जाएगी, जिससे छात्रों के बीच गैर-जरूरी कॉम्पिटिशन और तनाव कम किया जा सके. हालांकि, मेरिट सर्टिफिकेट उन स्टूडेंट्स को जरूर मिलेंगे जिन्होंने विषयों में 0.1% हाईएस्ट स्कोर किया होगा.

अगर डिजिलॉकर पिन (PIN) नहीं है तो क्या करें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों को रिजल्ट से पहले ही 6 अंकों का सुरक्षा पिन (Security PIN) जारी कर दिया है. अगर आपको अपना पिन नहीं मिला है तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें. इसके बिना आप डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) से सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट मन-मुताबिक नहीं होने पर क्या करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद अगर आपको लगता है कि आपके अंक कम हैं तो आप ‘वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स’ के लिए आवेदन कर सकेंगे. वहीं, जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए सीबीएसई जून-जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा देकर आप इसी साल पास हो सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होते ही लाखों स्टूडेंट्स वेबसाइट cbse.gov.in पर एक साथ लॉगिन करेंगे. इस स्थिति में पोर्टल धीमा होना आम है. सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अगले 15-20 मिनट में साइट फिर से सामान्य हो जाएगी.. या फिर ऊपर बताए गए ऑल्टरनेटिव तरीकों यानी डिजिलॉकर और उमंग ऐप का सहारा लें.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article