Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को खेले गे णुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया. इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई के खिलाफ 20 जीत हासिल करने वाली चेन्नई पहली टीम बन गई.
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के खिलाफ 20 मैच जीतकर आईपीएल में रचा इतिहास
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स ने रफ्तार पकड़ी है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शनिवार को शानदार फिफ्टी जमाकर टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट की बड़ी जीत दिलाई. चेन्नई की टीम ने 160 रन का लक्ष्य सिर्फ 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद पंजाब किंग्स का नाम आता है. मुंबई के खिलाफ खेले गए 35 आईपीएल मैचों में पंजाब किंग्स ने 17 जीत (एक सुपर ओवर में) हासिल की है. शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खास रही क्योंकि इससे टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर बनी हुई है. मुंबई ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए नौ मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है और अब उनके टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है.
अगर मुंबई इंडियंस अपने बाकी पांचों मैच जीत भी जाती है, तो लीग स्टेज के अंत में उनके पास 14 अंक होंगे. लेकिन 14 अंक प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं हो सकते. आईपीएल के पिछले चार सीजन में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने लीग स्टेज में 14 अंक लेकर टॉप-4 में जगह बनाई है. चेन्नई सुपर किंग्स के पास नौ मैचों में 8 अंक हैं. अगर चेन्नई अपनी बाकी पांच में से चार मैच जीत लेती है, तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
चेन्नई की टीम ने आईपीएल में रचा इतिहास
शनिवार को घरेलू दर्शकों के सामने मिली इस जीत से चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई. चेन्नई की टीम ने अब तक मुंबई के खिलाफ कुल 41 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें से 20 में जीत हासिल की है. अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो पिछले 18 सालों में चेन्नई के खिलाफ 21 मैच जीते हैं.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


