21 C
Munich

Chunav 2026 Winning, Losing Candidates LIVE: ममता आगे, अधीर पीछे… बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु में कौन जीत रहा, किसे मिल रही हार

Must read


होमताजा खबरदेश

LIVE: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाड में कौन जीत रहा, किसे मिल रही हार? देखें लिस्ट

Last Updated:

पश्चिम बंगाल , असम , केरल , तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो गई और चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे हैं. अब से महज कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथों में होगी. कौन किस सीट से जीत रहा है और किसे कहां हार का सामना करना पड़ रहा है…

Zoom

पश्चिम बंगाल , असम , केरल , तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वोटों की गिनती जारी है और कुछ ही देर में विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे.

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज देशभर की नजरें टिकी हैं. इन चारों राज्यों और एक केंद्रशासित में वोटों की गिनती जारी गई और चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे हैं. अब से महज कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथों में होगी. कौन किस सीट से जीत रहा है और किसे कहां हार का सामना करना पड़ रहा है…

असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अप्रैल में मतदान संपन्न हुए थे. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. वहीं, तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था.

प्रमुख सीट प्रमुख उम्मीदवार पार्टी जीत या हार
भवानीपुर ममता बनर्जी टीएमसी आगे
नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी बीजेपी आगे
डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी टीएमसी आगे
जलुकबाड़ी हिमंत बिस्व शर्मा बीजेपी आगे
जोरहाट गौरव गोगोई कांग्रेस हार
बिन्नाकंडी बदरुद्दजीन अजमल AIUDF आगे
कोलाथुर एम के स्टालिन डीएमके पीछे
पेरंबुर थलापति विजय टीवीके आगे
धर्माडम पिनराई विजयन सीपीएम पीछे
परवूर वीडी सतीशन कांग्रेस आगे
मट्टनूर शैलजा टीचर सीपीएम पीछे
बहरामपुर अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस पीछे

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी सीटों पर दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 में से 293 सीटों के नतीजे सोमवार को आएंगे, क्योंकि फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है. इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है. इसी तरह, 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है. 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है. 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है. वहीं, 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है.

आंकड़ों के अनुसार, इस राज्यों में संपन्न मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया. असम में संपन्न चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 85.38 रहा. इसी तरह, केरल में मतदान प्रतिशत 78, तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1, पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत 89.08 और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 92.47 रिकॉर्ड किया गया है. वोटों की गिनती से पहले काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम बंगाल के सभी काउंटिंग सेंटरों को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है. शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article