19.1 C
Munich

Dhanu Rashifal: सावधानी हटी तो खाली हो जाएगी जेब! धनु राशि वालों के लिए आज धन लाभ के साथ छिपा है एक बड़ा जोखिम

Must read


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 05 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ के नए अवसर लेकर आएगा, हालांकि बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का साथ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बेहतर स्वास्थ्य और शुभ फल के लिए आज तुलसी की पूजा अवश्य करें.

जमुई: 05 मई 2026 का कई तरह के मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन शुक्र देव और सूर्य देव की कृपा से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे. साथ ही आज बुधदेव अस्त होंगे. जिससे इन राशि के जातकों को कई तरह की विशेष सावधानी भी बरतनी की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को भी जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन धैर्य के साथ अपनी रणनीतियां बनानी चाहिए. खासकर अगर आप कारोबार करते हैं, या किसी तरह का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी सावधान होकर रहने वाला है.

आज बढ़ सकते हैं आपके खर्चे 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के बारहवें में भाव में आज चंद्रमा की मौजूदगी रहेगी. जिस कारण आपके खर्चों में आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपको किसी भी तरह की अनावश्यक खरीददारी से बचना चाहिए. साथ ही कोई भी नई वस्तु खरीदते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि वह आपके लिए कितना उपयोगी है. हालांकि देर शाम तक आपके खर्चे में कमी आएगी और आप थोड़ा बचत पर ध्यान देंगे. आज के दिन आपको किसी तरह के रचनात्मक प्रयास से धन लाभ की संभावना है. आज के दिन आप अपने करियर को लेकर कोई ठोस योजना बना सकते हैं.

प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कई अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है. आज के दिन समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. अगर आप कोई नौकरी करते हैं तो अपने कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. धनु राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी. इसके साथ ही आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जा सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है. आज तुलसी की पूजा करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 4 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article