13.7 C
Munich

EXPLAINER: आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में क्यों होगा, बेंगलुरु में क्यों नहीं, जानिए इसकी असली वजह

Must read


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में क्यों होगा, बेंगलुरु में क्यों नहीं,

Last Updated:

इंडियन प्रीमिरल लीग की डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर आम तौर पर टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाता है. इस बार कर्नाटक में पेश आ रही मुश्किलों की वजह से बीसीसीआई ने इसकी मजबानी में बदलाव किया है. बेंगलुरु की जगह आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Zoom

आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में क्यों होगा, बेंगलुरु में क्यों नहीं,

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 धीरे धीरे अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. सभी टीमों ने अपने 14 लीग मैचों में से 9 या 10 मैच खेल लिए हैं. टूर्नामेंट के लीग चरण का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था. प्लेऑफ के तारीख और वेन्यू की घोषणा हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मौजूदा चैंपियन है, ऐसे में उम्मीद थी कि फाइनल मुकाबला उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा. बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि फाइनल मुकाबला 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार कोई भी प्लेऑफ मैच बेंगलुरु में नहीं होगा.

अहमदाबाद में क्यों हो रहा है फाइनल, बेंगलुरु में क्यों नहीं?

बीसीसीआई ने घोषणा की है कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद में होंगे. क्वालिफायर 1 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में होंगे. अपने आधिकारिक बयान में बीसीसीआई ने बताया कि फाइनल की मेजबानी पहले बेंगलुरु को दी गई थी. लेकिन ‘स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ आवश्यकताओं’ के कारण वेन्यू बदलना पड़ा.

बीसीसीआई ने कहा, “कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ इस बार तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया था. स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताएं थीं. ये बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, इसलिए वेन्यू को बदलना और फिर से निर्धारित करना पड़ा,”

कर्नाटक के विधायकों से जुड़ा टिकट विवाद क्या है?

इस बदलाव की असली वजह कर्नाटक सरकार का सभी विधायकों के लिए मुफ्त टिकट अनिवार्य करना है. आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच था. उससे पहले कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनावर ने हर विधायक के लिए पांच आईपीएल टिकट की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि चुने हुए प्रतिनिधि वीआईपी हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article