13.7 C
Munich

Lakhimpur Kheri DM IAS Anjani Kumar Singh Story: कौन हैं आईएएस अंजनी कुमार सिंह? एक मासूम की ‘डिजिटल शिकायत’ पर पहुंच गए उसके गांव

Must read


Last Updated:

IAS Anjani Kumar Singh Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संवेदनशीलता की अद्भुत मिसाल पेश की है. पहली कक्षा की छात्रा की एक वीडियो अपील पर वे खुद उसके घर पहुंचे और खराब सड़क को ठीक कराने का वादा किया. जानिए कौन हैं ये आईएएस अधिकारी और कैसे एक बच्ची की आवाज ने प्रशासन को जगा दिया.

Zoom

IAS Anjani Kumar Singh: अंजनी कुमार सिंह पीसीएस से आईएएस अधिकारी बने

नई दिल्ली (IAS Anjani Kumar Singh). अक्सर सुना है कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती. मगर यूपी के लखीमपुर खीरी से आई एक तस्वीर सिस्टम पर भरोसा जगाती है. क्लास 1 में पढ़ने वाली छोटी सी बच्ची ने वीडियो के जरिए जिले के कलेक्टर साहब से गुहार लगाई कि उसके घर के सामने की सड़क बहुत खराब है और उसे स्कूल जाने में दिक्कत होती है. उस बच्ची की मासूमियत और उसकी परेशानी का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया.

लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने न सिर्फ उस वीडियो का संज्ञान लिया, बल्कि वह खुद उस बच्ची के घर पहुंच गए. एक बड़े आईएएस अधिकारी को अपने कच्चे आंगन में देखकर बच्ची सहित सभी हैरान रह गए. डीएम साहब ने उस बच्ची से बात की, उसे चॉकलेट दी और वादा किया कि उसके घर के पास वाली सड़क जल्द ही बन जाएगी. इससे पता चलता है कि अगर अधिकारी संवेदनशील हों तो एक मासूम की आवाज भी बड़े बदलाव का जरिया बन सकती है.

कौन हैं आईएएस अंजनी कुमार सिंह?

अंजनी कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 01 अगस्त 1972 को हुआ था. वह वर्तमान में लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी (DM) के रूप में तैनात हैं. इससे पहले वह प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिसमें निदेशक, मंडी परिषद जैसे पद भी शामिल हैं. अंजनी कुमार सिंह को उनके शांत स्वभाव और जमीन से जुड़े कामकाज के तरीके के लिए जाना जाता है. वह अक्सर फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए पहचाने जाते हैं.

पीसीएस से बने आईएएस अफसर

चंदौली के मूल निवासी और 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह अपनी रॉकेट स्पीड कार्यशैली और संवेदनशीलता के लिए मशहूर हैं. इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से प्रशासनिक सेवा में आए आईएएस ने पीसीएस से अपने सफर की शुरुआत की थी. उन्हें 2020 में आईएएस के तौर पर प्रमोट किया गया. लखनऊ, गोरखपुर और मैनपुरी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में विभिन्न पदों पर रहने के बाद वर्तमान में वे लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी के तौर पर पोस्टेड हैं.

बच्ची ने वीडियो में बताई परेशान

लखीमपुर खीरी के सलेमपुर कोन इलाके में रहने वाली कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी समस्या सीधे जिले के मुखिया तक पहुंचाई. मानवी ने एक वीडियो में राजकीय पॉलिटेक्निक के पास जर्जर सड़क और जलभराव की गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए डीएम से गुहार लगाई थी- डीएम सर, आप बहुत अच्छे हैं, हमारी सड़क बनवा दीजिए. बच्ची की इस मासूम अपील और उसके पिता की बाइक पानी में गिरने वाली बात ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी और वीडियो वायरल हो गया.

वायरल वीडियो ने कलेक्टर साहब को पहुंचाया गांव

बच्ची की परेशानी का संज्ञान लेते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे और नन्ही मानवी से मिलकर उसे जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि खड़ंजा नीचे धंसने की वजह से नई कॉलोनी में पानी भर रहा है. उन्होंने लोगों से सही तरीके से नक्शा पास करवाकर निर्माण करने की अपील भी की. डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 1-2 दिन के अंदर जलभराव की समस्या को दूर किया जाए, जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article