15.3 C
Munich

Ganga Expressway से जुड़ेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बनने जा रहा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें कब होगा काम

Must read


Last Updated:

पूरे प्रोजेक्ट को लेकर एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अब तक 222 से अधिक किसान बैनामा करा चुके हैं.

Zoom

गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे बनेगा.

बुलंदशहरः मेरठ से प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को अब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है. इसके लिए लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे बनेगा और इसके लिए किसानों से जमीन का बैनामा कराने की प्रक्रिया जारी है. अभी तक 22 से अधिक किसानों का बैनामा हो चुका है. प्रशासन ने किसानों की परमिशन मिलने के बाद बैनामे की स्पीडब बढ़ा दिया है.

17 गांव में जमीन अधिग्रहण का होगा काम
बता दें कि जिला प्रशासन ने जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए 5 तहसीलों के गांव में किसानों से सहमति के आधार पर 9 अप्रैल से बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. 5 तहसीलों के 39 गांव में करीब 8500 किसानों के 2800 गाटे की 600 हेक्टेयर जमीन का बैनामा होने वाला है. जिले में लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 54 किलोमीटर होगी. बुलंदशहर तहसील में सर्वाधिक 17 गांव में जमीन अधिग्रहण का काम होगा.

किन तहसीलों में कितने हुए बैनामे
लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के 30वें किलोमीटर से स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के 44वें किलोमीटर तक लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 74 किलोमीटर होगी. बता दें कि अभी तक सिकंदराबाद में 24 बैनामा, खुर्जा में 38, बुलंदशहर में 85, शिकारपुर में 24 और स्याना तहसील में 35 बैनामें हुए हैं अभी तक. बताया जा रहा है कि जिले में लगभग 250 परिसंपत्ति लिंक एक्सप्रेसवे के जद में आएंगी. इनमें किसानों के नलकूप और अन्य निर्माण शामिल है.

क्या बोले एडीएम प्रमोद पांडेय
पूरे प्रोजेक्ट को लेकर एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अब तक 222 से अधिक किसान बैनामा करा चुके हैं. किसानों से सहमति के आधार पर बैनामा कराया जा रहा है. जल्द से जल्द बैनामा प्रक्रिया को संपन्न कराने का प्रयास जारी है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article