Last Updated:
LSG George Linde Replacement: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल 2026 से बाहर हुए वानिंदु हसरंगा की जगह प्रोटियाज ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है. हसरंगा को नीलामी में एलएसजी ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन मेंस टी-20 विश्व कप 2026 के श्रीलंका के पहले मैच में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है.
जॉर्ज लिंडे ने लखनऊ सुपरजायंंट्स में हसरंगा को रिप्लेस कर लिया
नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. 34 साल के साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को बतौर रिप्लेसमेंट प्लेयर बुलाया गया है. रेस में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन जैसे खिलाड़ी भी थे, लेकिन लखनऊ फ्रेंचाइजी ने लिंडे को चुना है. जॉर्ज लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं, उन्हें भी हसरंगा की ही तरह एक करोड़ रुपये मिलेंगे. लिंडे के पास 250 टी-20 मैच का अनुभव है.
कैसा है जॉर्ज लिंडे का करियर?
जॉर्ज लिंडे ने अपने टी-20 करियर में भारत के खिलाफ दो मैच खेले हैं. 2025 में जब साउथ अफ्रीकी टीम भारत आई थी, तब अहमदाबाद में खेले गए पांचवें मैच में लिंडे ने संजू सैमसन को आउट किया था. उनके ओवरऑल करियर की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स ने तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी-20 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है.
वानिंदु हसरंगा क्यों हुए आईपीएल से बाहर?
फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. गुरुवार को फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी थी. वानिंदु हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. खबरों के अनुसार, वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन नहीं किया है.
लखनऊ सुपरजायंट्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी
मैथ्यू ब्रीत्ज़के, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंगलिस, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर
नमन तिवारी और मयंक यादव
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


