8.6 C
Munich

ICC women T20 rankings: शेफाली T20 रैंकिंग में छठे नंबर पर, स्मृति मंधाना को एक पोजिशन का नुकसान, टॉप-10 में कौन-कौन?

Must read


होमखेलक्रिकेट

शेफाली T20 रैंकिंग में छठे नंबर पर, स्मृति मंधाना को एक पोजिशन का नुकसान

Last Updated:

ICC Women T20 rankings: शेफाली वर्मा आईसीसी महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गईं हैं. स्मृति मंधाना चौथे नंबर पर खिसक गईं जबकि हरमनप्रीत कौर 11वें, जेमिमा रोड्रिग्स 14वें नंबर पर है. भारत की प्रमुख गेंदबाज दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी गेंदबाजों की रैंकिंग में नीचे खिसक गई हैं.

Zoom

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की टी-20 रैंकिंग में बड़ी छलांग

ई दिल्ली: भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अर्धशतक की बदौलत आईसीसी की नवीनतम महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गईं.

शेफाली ने रविवार को डरबन में खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 38 गेंद पर 57 रन बनाए थे, लेकिन भारत मेजबान टीम से आठ विकेट से हार गया, जिससे श्रृंखला में वह 0-2 से पिछड़ गया.

भारत को इसी मैदान पर खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसमें शेफाली ने 34 रन का योगदान दिया था. भारत की उप कप्तान और शेफाली की सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना अब तक खेले गए दोनों मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई हैं, उन्होंने इन मुकाबलों में 13 और 12 रन बनाए. तीसरे स्थान पर अब वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज हैं.

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर दो स्थान ऊपर चढ़कर अब टॉप 10 में शामिल होने के करीब हैं. वह फिलहाल 11वें स्थान पर हैं, उन्होंने पहले टी-20 में नाबाद 47 रन बनाए थे. महिला विश्व कप की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को चार स्थान का नुकसान हुआ है. खराब फॉर्म के चलते वह अब बल्लेबाजों की सूची में 14वें स्थान पर खिसक गई हैं.

यह श्रृंखला दोनों टीम के लिए आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है जो जून में इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाला है. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक लगाने के बाद बल्लेबाजों की सूची में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल शीर्ष पर हैं.

दक्षिण अफ्रीका की अन्य खिलाड़ियों में एनेरी डर्कसेन (18 स्थान के फायदे से 33वें स्थान पर) और सुने लुस (आठ स्थान के फायदे से 35वें स्थान पर) ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.

भारत की प्रमुख गेंदबाज दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी गेंदबाजों की रैंकिंग में नीचे खिसक गई हैं. दीप्ति दो स्थान नीचे पांचवें जबकि रेणुका चार स्थान नीचे नौवें स्थान पर हैं. अरुंधति भी तीन स्थान के नुकसान से 12वें स्थान पर खिसक गई हैं और शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची से बाहर हो गई हैं.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article