8.6 C
Munich

‘पहले हमारी पार्टी का…’ सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जलाया BJP का झंडा, खींचते हुए ले गई पुलिस

Must read


Last Updated:

Lucknow News : लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का झंडा जलाकर अपना विरोध जताया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि इससे पहले हमारी पार्टी का झंडा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर जलाई गई. झंडा जलाने वाली रिंकी और रंजन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जमकर धक्का-मुक्की और नोक-झोंक हुई. महिला पुलिस ने दोनों को खींचते हुए गाड़ी में बैठाया.

Zoom

झंडा जलाने वाली प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

लखनऊ. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही यूपी की पारा हाई है. राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा जला दिया. भाजपा कार्यालय के पास सपा कार्यकर्ताओं ने झंडा जलाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा किया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि इससे पहले हमारी पार्टी का झंडा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर जलाई गई थी. उसका विरोध करते हुए अब हम लोग झंडा जला रहे हैं. झंडा जलाने वाली रिंकी और रंजन को पुलिस ने हिरासत में लिया. दोनों को खींचते हुए गाड़ी में बैठाया गया.

कहां ले गई
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच में जमकर धक्का-मुक्की और नोक-झोंक हुई. दोनों प्रदर्शनकारियों से काफी देर तक महिला पुलिसकर्मी संघर्ष करती रहीं. काफी संघर्ष के बाद महिलाओं को पुलिस गाड़ी में बैठाया गया. प्रदर्शनकारी महिलाएं लगातार भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रही थीं. प्रदर्शन करने वाली दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस इको गार्डन ले गई है.

अखिलेश ने लखनऊ की मेयर को घेरा
उधर, अखिलेश यादव ने लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल के नाम फेसबुक पर एक पत्र लिखा है. अखिलेश ने इसमें अपनी मां पर की गई सुषमा खरकवाल कि टिप्पणी का जवाब दिया. सपा प्रमुख ने लिखा, ‘आदरणीय सुषमा खरकवाल जी, भारतीय जनता पार्टी, मेयर लखनऊ. आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें. नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है. यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं. बाकी आप स्वयं एक महिला हैं. महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा’

‘आपका भविष्य उज्ज्वल होता अगर…’
अखिलेश ने लिखा, ‘भारतीय समाज में कभी भी, किसी की भी मां का अपमान स्वीकार्य नहीं है. आपका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल होता अगर आप उसे नैतिक मानकों पर इतना नीचे न ले जातीं, आज आपके समर्थक भी शर्मिंदा हैं. जिनको प्रभावित करने के लिए आप अपना स्तर गिरा रही हैं, वो किसी के भी सगे नहीं हैं. आप अपना स्तर बनाए रखें और संतुलन भी. मैं आपसे किसी क्षमा की भी अपेक्षा नहीं रखता हूं और न ही ऐसा कहने के बाद क्षमा के कोई मायने रह जाते हैं. आपका अकेले में बैठकर जो पछतावा होगा, हमारे लिए इतना ही बहुत है. सादर. आपका भाई अखिलेश.’

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article