17.7 C
Munich

India vs Afghanistan squad announced: 4 नए चेहरे… भारतीय टीम का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ बीसीसीआई का बड़ा दांव

Must read


नई दिल्ली. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने भविष्य की तैयारियों और घरेलू सत्र के दमदार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कई युवा चेहरों पर भरोसा जताया है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा चार खिलाड़ियों की हो रही है मानव सुथार, गूरनुर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे. इन युवाओं के लिए यह सिर्फ एक टीम चयन नहीं, बल्कि बरसों की तपस्या, संघर्ष और सपनों के सच होने जैसा है. आइए जानते हैं कि ये खिलाड़ी कौन हैं, कहां से आते हैं और इनका अब तक का सफर कैसा रहा है. मानव,  गूरनुर  और हर्ष को टेस्ट टीम में जगह मिली है जबकि प्रिंस यादव को वनडे टीम में जगह दी गई है.

राजस्थान के श्रीगंगानगर से आने वाले मानव सुथार बाएं हाथ के बेहद प्रतिभाशाली स्पिनर और उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज हैं. मानव ने क्रिकेट का ककहरा राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक क्रिकेट कोचिंग क्लब से शुरू हुआ. मानव के पिता जगदीश सुथार ने उन्हें एकेडमी में एडमिशन दिलाया और उन्होंने कोच धीरज शर्मा को कहा कि वो अपने बेटे को एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाना चाहते हैं. लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट. धीरज शर्मा ने मानव सुथार के खेल को दो दिनों तक देखा और उसके बाद वो ये समझ गए कि मानव बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाजी के लिए बना है. मानव ने शुरुआत में तेज गेंदबाजी से शुरुआत की थी, लेकिन उनके कोच धीरज शर्मा की पारखी नजरों ने उनकी उंगलियों की कलाबाज़ी को पहचाना और उन्हें स्पिन गेंदबाज बनने की सलाह दी. इसके बाद मानव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में 4 नए चेहरों को शामिल किया गया.

घरेलू और इंडिया-ए का प्रदर्शन: मानव सुथार ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. ‘इंडिया-ए’ के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को टर्न कराने की क्षमता से सिलेक्टर्स को बेहद प्रभावित किया. उनके इसी हुनर के दम पर उन्हें टेस्ट टीम में ऑलराउंडर विकल्प के रूप में शामिल किया गया है.

विदर्भ का नया सितारा, जिसने रचा इतिहास
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से आने वाले हर्ष दुबे बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. हर्ष ने पिछले कुछ समय में भारतीय घरेलू क्रिकेट के फर्स्ट-क्लास सर्किट में तहलका मचा रखा है. हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया, जब उन्होंने एक ही सीजन में विदर्भ के लिए रिकॉर्ड 69 विकेट चटकाए. उनके इस करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ की टीम ने घरेलू सत्र में शानदार कामयाबी हासिल की. हर्ष न केवल अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाना जानते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर पिच पर टिक कर उपयोगी रन भी बना सकते हैं. सिलेक्टर्स उन्हें रवींद्र जडेजा के एक बेहतरीन बैकअप और भविष्य के ऑलराउंडर के रूप में देख रहे हैं.

विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड 
घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने वाले उत्तर प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है. प्रिंस न केवल 140 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से लगातार सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं, बल्कि पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने और निचले क्रम में बड़े शॉट्स खेलने में भी माहिर हैं. घरेलू सत्र और आईपीएल में अपनी कड़क यॉर्कर और रफ्तार के दम पर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचने वाले प्रिंस यादव का टीम इंडिया में आना उनके कड़े परिश्रम का नतीजा है. उन्होंने इस आईपीएल में विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर सभी को चौंका दिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीली जर्सी में अपनी रफ्तार का क्या जलवा बिखेरते हैं.

टेस्ट टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे.

वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article