Last Updated:
India vs South Africa: पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में भारत की तरफ से शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया.
हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा
नई दिल्ली: पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हरा दिया. भारत पर इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर 193 रन बना लिए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने बेहतरीन 115 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 53 गेंद का सामना किया, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा सुने लुस ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली. सुने लुस ने अपनी इस पारी में 42 गेंदें खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्का भी शामिल रहा, जबकि जात ब्रिट्स 2 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल को एकमात्र सफलता मिली.
हरमनप्रीत-शेफाली की मेहनत गई बेकार
भारत की तरफ से बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. हरमन और शेफाली दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली. हरनप्रीत कौर ने 38 गेंद में 66 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 46 गेंद में 64 रनों का योगदान दिया. शेफाली ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए.
इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में 37 रन बनाए. वहीं ऋचा घोष ने 18 गेंद में तेजी से 18 रनों की पारी खेली, जबकि जेमिमा रोड्रिगेज पहली गेंद पर गोल्डन डक हो गईं. गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉकुललुको मलाबा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नादिन डी क्लार्क के खाते में भी एक विकेट आया. इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम भारत को 200 रन के भीतर समेटने में सफल रही.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


