Last Updated:
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 13 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके भी लगाए. इसके साथ ही हेनरिक क्लासेन आईपीएल में सबसे तेज 100 सिक्स पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन बन गए हैं.
हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 13 गेंदों की पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्लासेन ने 3 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. इसके साथ ही क्लासेन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. दरअसल क्लासेन आईपीएल में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
हेनरिक क्लासेन ने अपनी 52वीं आईपीएल पारी में 100 सिक्स के आंकड़े को छुआ है. इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं. आईपीएल में गेल ने सिर्फ 37 पारियों में ही 100 सिक्स उड़ा दिए थे. वहीं इस मामले में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल दूसरे स्थान पर हैं. आंद्रे रसले ने अपनी 47वीं आईपीएल में 100 सिक्स लगाए थे.
क्लासेन की दमदार पारी से SRH ने बनाए 242 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हेनरिक क्लासेन की दमदार पारी से सनराइजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 242 रन का स्कोर खड़ा किया. क्लासेन के अलावा सनराइजर्स के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा 68 गेंद में 135 रन बनाकर नाबाद रहे. आईपीएल करियर में अभिषेक शर्मा ने दूसरा शतक लगाया. अपनी इस पारी में अभिषेक ने 10 छक्के और 10 चौके भी उड़ाए.
इसके अलावा टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ट्रेविस हेड ने भी 26 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में हेड ने 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने सिर्फ 13 गेंद में 25 रन कूट दिए. ईशान किशन की इस पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. बता दें कि सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हालांकि, अक्षर पटेल का ये फैसला कारगर साबित नहीं हुआ. टीम की तरफ से सिर्फ अक्षर पटेल को एक विकेट मिला. वहीं नीतिश राणा ने ईशान किशन को रनआउट किया था.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


