Last Updated:
Dhruv Jurel vs cameron green: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के कैमरून ग्रीन को ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे स्टंप आउट किया. रवि बिश्नोई की गेंद पर ग्रीन ऐसा गच्चा खाए कि वह वाइड गेंद पर आउट हो गए. वहीं जुरेल ने जिस तेजी से स्टपिंग की उससे देखकर फैंस को धोनी की याद आ गई.
ध्रुव जुरेल ने कैमरून ग्रीन को किया स्टंप आउट
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैमरून ग्रीन को स्टंप आउट कर सनसनी मचा दी. केकेआर के खिलाफ मुकाबले में रवि बिश्नोई की गेंद पर जुरेल ने ये कमाल किया. बिश्नोई के खिलाफ ग्रीन आगे निकलकर एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन राजस्थान के गेंदबाज ने इसे भांप लिया. ऐसे में फिर क्या था रवि बिश्नोई ने गेंद की लाइन बदल दी. बिश्नोई ने गेंद को लेग साइड की लाइन पर डाली. पिच होने के बाद गेंद अपना रास्ता बदला और लेग साइड में काफी वाइड चली गई.
हालांकि, विकेट के पीछे तैनात ध्रुव जुरे पूरी तरह से मुस्तैद थे. ध्रुव जुरेल ने भी लेग साइड में डाइव करते हुए गेंद को न सिर्फ पकड़ा बल्कि बिजली जैसी तेजी से उसे विकेट पर भी मार दिया. जुरेल की इस तेजी के आगे ग्रीन के पास इतना भी समय नहीं था कि वह अपनी क्रीज में वापस सके. इस तरह ग्रीन को अपनी चालांकि दिखाने के कारण आउट होना पड़ा. शुरुआती विकेट गिरने के बाद केकेआर के इस 25 करोड़ी बल्लेबाज ने 13 गेंद में 27 रनों की पारी खेली. सिर्फ इतना ही नहीं, जुरेल की इस स्टंपिंग को देख फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.
THAT’s SOME STUMPING! 🤯
🎥 Dhruv Jurel off balance & diving away from the stumps but hits the target 🎯


