10.2 C
Munich

IPL 2026 पर चोट का ग्रहण, आधे दर्जन से ज्यादा धुरंधर बाहर, नया नाम आयुष म्हात्रे

Must read


Last Updated:

IPL 2026 injured players: आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. आयुष को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन में अबतक कितने खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए हैं.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग हुई है, जिसके कारण उन्हें ठीक होने में 8 से 12 सप्ताह का समय लग सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में अबतक चोट के कारण बाहर होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट.

Harshit Rana

इस लिस्ट में एक बड़ा नाम और कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का भी है. हर्षित राणा इस सीजन के शुरू होने से पहले ही आईपीएल से बाहर हो गए थे. हार्षित राणा घुटने में चोट के कारण नहीं खेल पाए. हर्षित के नहीं होने से केकेआर की टीम गेंदबाजी में इस सीजन संघर्ष करती हुई दिख रही है.

केकेआर के ही आकाशदीप सिंह भी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. आकाशदीप सिंह को केकेआर ने एक करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें लोअर बैक इंजरी हुई, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sam

चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए. सैम करन को ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए.

Adam

राजस्थान रॉयल्स के ही तेज गेंदबाज एडम मिलने भी चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. इस सीजन में राजस्थान की टीम ने उन्हें 2.40 करोड़ की मोटी रकम पर खरीदा था, लेकिन हैमस्ट्रिंग के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए.

Jake

चोट के कारण आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को भी झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक एडवर्ड को फुट इंजरी के कारण सीजन के शुरू होने से पहले बाहर होना पड़ा. सनराइजर्स की टीम ने उन्हें ऑक्शन में 3 करोड़ की मोटी रकम पर खरीदा था.

Wanindu

चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंकाई क्रिकेट वानिंदु हसरंगा का भी नाम शामिल है. हसरंगा आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में शामिल थे. लखनऊ ने हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था.

मुंबई इंडियंस के अथर्व अंकोलेकर भी चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में है. अथर्व को मुंबई की टीम ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें घुटने में चोट के कारण रूल्ड आउट हो गए.

Khaleel

चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद भी चोटिल होकर आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. खलील अहमद को क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई है. इस सीजन में खलील टीम के मुख्य तेज गेंदबाज थे. ऐसे में उनके चोटिल होने से सीएसके को भारी नुकसान हुआ है.

Nathan

ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन सीजन के शुरू होने से पहले ही एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रूल्ड आउट हो गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article