13.1 C
Munich

IPL 2026: प्रीति जिंटा ने सीने से लगाया तो खुशी से गदगद हो गए सरदार जी, अर्शदीप सिंह का रिएक्शन वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

प्रीति जिंटा ने सीने से लगाया तो खुशी से गदगद हो गए अर्शदीप सिंह

Last Updated:

Arshdeep Singh Video: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में भी अर्शदीप ने दमदार गेंदबाजी की. इस मैच के बाद पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा ने उन्हें गले लगाया, जिसके बाद अर्शदीप सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Zoom

अर्शदीप सिंह का प्रीति जिंटा के साथ रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में धूम मचा रही है. बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजों में पंजाब किंग्स ने हर विभाग में गर्दा उड़ाया है. यही कारण है कि इस सीजन में पंजाब की टीम अबतक अजेय है. पंजाब का आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ था. इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया. टीम के इस दमदार प्रदर्शन से ओनर प्रीति जिंटा भी काफी खुश नजर आई.

मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में जीत के बाद प्रीति जिंटा अपनी टीम के हर प्लेयर से मिले. इस दौरान जब वह अर्शदीप सिंह से मिलीं तो उन्होंने पंजाब के तेज गेंदबाज को गले से लगा लिया. इसके बाद अर्शदीप सिंह का जो रिएक्शन था वह देखने लायक था. अर्शदीप सिंह एक फैन की तरह खुशी से उछल पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article