24.8 C
Munich

IPL 2026: मोहम्मद सिराज का मियां मैजिक देख थर्रा गई पंजाब किंग्स, 2 गेंद में किया 2 शिकार, एक का तो खाता भी नहीं खुला

Must read


होमखेलक्रिकेट

मोहम्मद सिराज का मियां मैजिक देख थर्रा गई पंजाब , 2 गेंद में किया 2 शिकार

Last Updated:

IPL 2026 GT vs PBKS Mohammed Siraj: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में धूम मचा दी. सिराज ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर पंजाब को बैक फुट पर धकेल दिया. सिराज ने पहले प्रियांश आर्य और फिर कूपर कोनली को आउट किया. कूपर कोनली तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

Zoom

मोहम्मद सिराज ने 2 गेंद में लिए 2 विकेट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सिराज ने सबसे पहले विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य को अपना शिकार बनाया. प्रियांश 2 गेंद में सिर्फ 2 रन ही बना पाए. इसकी अगली ही गेंद पर सिराज ने कूपर कोनली को भी पवेलियन का रास्ता दिखाकर पंजाब किंग्स को दहला दिया. कूपर कोनली तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

अबतक सीजन में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स ने पारी की पहले ही ओवर में 2 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी के बाद गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने भी दूसरे छोर से कहर बरपाया, जिसके कारण पंजाब किंग्स की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. कगिसो रबाडा ने एक बेहतरीन गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को चलता किया तो जेसन होल्डर ने निहाल वढेरा को अपना शिकार बनाया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article