12.9 C
Munich

IPL 2026: विराट कोहली को किसकी नजर लगी, सीजन में लगातार दूसरी बार हुए डक

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली को किसकी नजर लगी, सीजन में लगातार दूसरी बार हुए डक

Last Updated:

Virat Kohli on Duck: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में दिग्गज विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए. इस सीजन में विराट कोहली लगातार दूसरी बार डक आउट हुए हैं. इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में भी वह प्रिंस यादव के खिलाफ पहली गेंद पर बोल्ड हुए थे. वहीं, अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वह खाता नहीं खोल पाए.

Zoom

विराट कोहली शून्य पर हुए आउट

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट बिना खाता खोले आउट हो गए. दीपक चाहर के खिलाफ विराट कोहली ने राज अंगद बावा को अपना कैच थमाया. इसके साथ ही विराट कोहली इस सीजन में लगातार दूसरी बार अपना खाता खोलने में असफल रहे. मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने भी वह शून्य पर आउट हुए थे. उस मैच में विराट कोहली को प्रिंस यादव ने बोल्ड किया था.

आईपीएल में विराट कोहली के साथ ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब वह एक सीजन में लगातार 2 मैचों में बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. इससे पहले साल 2022 में ऐसा हुआ था. आईपीएल 2022 में पहले लखनऊ और फिर सनराइजर्स के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली बैक टू बैक अपना खाता नहीं खोल पाए थे.

आईपीएल 2026 में 11 मैचों में विराट के नाम 379 रन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए दमदार शुरुआत की थी. इस सीजन विराट कोहली अपनी टीम के लिए कुल 11 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस सीजन आरसीबी के लिए तीन अर्धशतकीय पारी खेली है. हालांकि, सीजन में लगातार 2 डक ने जरूर उनकी चमक को थोड़ा फीका करने का काम किया है.

मैच में मुंबई इंडियंस ने बनाए 166 रन 

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो बल्लेबाजी निराश करने वाला रहा. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तिलक वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में तिलक वर्मा ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे.

इसके अलावा नमन धीर ने भी 32 गेंद में 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं, रोहित शर्मा 10 गेंद में 22 रन बनाकर आउट. गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का खेल दिखाया. भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा जोश हेजलवुड, रासिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article