17.4 C
Munich

Jasprit Bumrah IPL Record| IPL 2026. जसप्रीत बुमराह के 11 साल के आईपीएल करियर में पहली बार हुआ ऐसा

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के अपने 11 साल के करियर में ऐसा दाग जसप्रीत बुमराह पर कभी नहीं लगा था. मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज इस सीजन 10 मैच खेलने के बाद भी प्रति मैच एक विकेट नहीं हासिल कर पाए. टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ जब उनके विकटों का आंकड़ा दहाई अंकों तक नहीं पहुंच पाया.

Zoom

जसप्रीत बुमराह का सबसे खराब आईपीएल सीजन

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार का प्रदर्शन कभी ना याद करने वाला रहा. टीम के लिए मुश्किल में विकेट चटकाने वाला ये गेंदबाज इस बार बुरी तरह से संघर्ष करता नजर आया. बुमराह ने साल 2013 में डेब्यू के बाद से 158 मैचों में 187 विकेट लिए हैं. वे टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर में शामिल हैं. साल 2026 का सीजन उनके लिए अब तक का सबसे मुश्किल रहा.

ग्यारह साल में पहली बार बुमराह ने एक सीजन में सिंगल डिजिट विकेट लिए. उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 8.36 रहा. साल 2015 में भी उन्होंने सिर्फ चार मैच खेले थे और तीन विकेट लिए थे. इसके बाद आईपीएल 2026 पहला मौका है जब बुमराह ने एक सीजन में 10 से ज्यादा मैच खेले और सिर्फ चार विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 8.36 भी उनके आईपीएल करियर का तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है.

खास बात यह है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने एक सीजन में 10 से ज्यादा मैच खेलते हुए इतने महंगे साबित हुए हैं. बुमराह ने रविवार को मुंबई इंडियंस के सीजन के आखिरी लीग मैच में हिस्सा नहीं लिया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस के वक्त पुष्टि की कि प्रमुख तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए आराम दिया गया है. उन्होंने कहा, “जस्सी को आराम दिया गया है और दीपक टीम में हैं,”

शार्दुल ठाकुर ने बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में ली. ऑलराउंडर को इसी हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बाहर रखा गया था. उन्होंने 14 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के 12वें लीग मैच में चार विकेट लिए थे. मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया था कि बुमराह इस सीजन अपनी लय क्यों नहीं पकड़ पाए. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप से लौटने के बाद भी, उनके पास हल्की चोट थी, जिसके साथ उन्होंने वर्ल्ड कप खेला,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article