7.1 C
Munich

JEE Main 2026 Result| JEE Toppers list: JEE मेन टॉपर्स लिस्‍ट में यूपी-बिहार, एमपी से कितने, रिजल्‍ट में किस राज्‍य का रहा दबदबा?

Must read


Last Updated:

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन रिजल्‍ट 2026 सेशन 2 का रिजल्‍ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है.ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी-बिहार से लेकर किस-किस राज्‍य के छात्रों का दबदबा रहा?

ख़बरें फटाफट

Zoom

JEE main result 2026, JEE Toppers list 2026, jee main 2026: जेईई मेन परीक्षा के नतीजे घोषित.

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन रिजल्‍ट 2026 सेशन 2 के नतीजे आ चुके हैं और इस बार पूरे देश से 26 छात्र ऐसे निकले हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर किस राज्य के छात्रों ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा दबदबा बनाया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के नतीजों को देखें तो इस बार दक्षिण भारत का जलवा साफ दिख रहा है.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा दबदबा

100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 26 टॉपर्स में से 5 छात्र तेलंगाना से हैं और 5 छात्र आंध्र प्रदेश से हैं. दोनों पड़ोसी राज्यों ने मिलकर आधे से ज्यादा टॉपर्स दिए हैं.आंध्र प्रदेश के छात्रों में चेतनाला शेषन मनीष रेड्डी, महित, शुभम गुप्ता, पल्ला मोहित और विशाखा बंदेकर शामिल हैं.तेलंगाना की तरफ से शशांक कामथ, दोरावेला महेश रेड्डी, साई श्रीकांत रेड्डी बंदेकर,सुदा बल्ला,विवान अग्रवाल और ऋषि प्रेमनाथ ने 100 परसेंटाइल हासिल किया.

राजस्थान से निकले 4 टॉपर्स 

दक्षिण भारत के बाद सबसे ज्यादा जलवा राजस्थान का रहा. इस साल राजस्थान से 4 छात्र 100 परसेंटाइल लाने में सफल रहे. इनमें केशव छिल्लर, रंजितशंकर, आर्यन गौतम और यशवर्धन शामिल हैं. कोटा जैसा शिक्षा हब होने का असर यहां साफ दिख रहा है.

दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा ने भी दिखाया दम

देश की राजधानी दिल्ली ने भी शानदार प्रदर्शन किया. दिल्ली (NCT) से 3 छात्र अंशुल मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अर्विंद पंजाबी 100 परसेंटाइल की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे.
महाराष्ट्र और हरियाणा ने भी 2-2 छात्र दिए. महाराष्ट्र से सिद्धार्थ श्रीकांत आहेर और माधव विश्वेश, जबकि हरियाणा से अर्पित गांधी और अनन्य जैन ने 100 परसेंटाइल हासिल किया.

अन्य राज्यों का प्रदर्शन

कई अन्य राज्यों से भी एक-एक छात्र ने अपनी मेहनत से 100 परसेंटाइल हासिल किया. इनमें बिहार से शुभम कुमार,तमिलनाडु से शशांक मिश्रा,ओडिशा से मनीष गोयल,गुजरात से सुश्रुत निगम, झारखंड से आयुष सिंघल शामिल हैं.

सबसे ज्यादा परसेंटाइल तेलंगाना की लड़कियों के

लड़कियों की बात करें तो फीमेल कैटेगरी में सबसे ज्यादा परसेंटाइल तेलंगाना की लड़कियों ने हासिल किया. मालविका अग्रवाल और अन्ना ने 99.9982287 परसेंटाइल के साथ पूरे देश में टॉप किया.उनके ठीक पीछे हरियाणा की आशी प्रेवाल और राजस्थान की सौम्या गुप्ता का नंबर आता है. JEE Main 2026 सेशन 2 में 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल करके दिखा दिया कि मेहनत का कोई मुकाबला नहीं.इस बार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने सबसे ज्यादा टॉपर्स दिए जबकि राजस्थान, दिल्ली,महाराष्ट्र और हरियाणा ने भी शानदार प्रदर्शन किया. बिहार, तमिलनाडु,ओडिशा,गुजरात और झारखंड से भी छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.ये नतीजे दिखाते हैं कि देश के अलग-अलग कोनों से छात्र कड़ी मेहनत करके टॉप कर रहे हैं. अब इन टॉपर्स के सामने JEE Advanced और आगे की चुनौतियां हैं.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article