7.1 C
Munich

MI vs GT: छठा मैच और 115वीं बॉल… आखिरकार बुमराह को मिला IPL 2026 का पहला विकेट, सुदर्शन को पहली ही गेंद पर यूं जाल में फंसाया

Must read


होमखेलक्रिकेट

छठा मैच और 115वीं बॉल… आखिरकार बुमराह को मिला IPL 2026 का पहला विकेट

Last Updated:

Jasprit Bumrah IPL 2026 1st Wicket: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को है आउट कर दिया. इसी के साथ बुमराह ने आईपीएल 2026 में अपना पहला विकेट भी झटक लिया. बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर सुदर्शन को कैच आउट कराया, जिस पर गुजरात के ओपनर ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की.

Zoom

साई सुदर्शन बने आईपीएल 2026 में बुमराह का पहला शिकार.

नई दिल्ली. 5 मैच और 114 गेंदों के इंतजार के बाद आखिरकार जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में विकेट का खाता खोल लिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह ने गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन की राह दिखाई और सीजन का अपना पहला विकेट हासिल कर लिया. इससे पहले खेले 5 मुकाबलों में बुमराह विकेटलेस थे. उन्हें आईपीएल 2026 का पहला विकेट चटकाने के लिए 115 गेंदें लगीं. वहीं, आईपीएल में 146 गेंदों में बुमराह की यह पहली सफलता है.

पहली ही गेंद पर सुदर्शन को लौटाया
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा के शतक से मुंबई ने गुजरात को 200 रन का लक्ष्य दिया था. कप्तान हार्दिक पंड्या ने मुंबई के लिए नई गेंद से ओवर फेंकने की जिम्मेदारी बुमराह को दी. बुमराह ने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप पर सटीक लाइन और लेंथ पर फेंकी. सुदर्शन इसे खड़े-खड़े कवर्स की दिशा में खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में चली गई. कवर्स पॉइंट के नजदीक खड़े कृष भगत ने आसानी से कैच ले लिया. इसी के साथ मुंबई के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव बुमराह के साथ इस विकेट का जश्न मनाते नजर आए. सुदर्शन को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article