नई दिल्ली (JEE Main 2026 Result LIVE). जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार बस कुछ देर में खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 2 की फाइनल आंसर की रिलीज कर दी है. जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 रिलीज होने का मतलब है कि जेईई मेन रिजल्ट अब किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक में नाम होने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के बाद समय बर्बाद न करें. अगर आपने एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है तो अगले एक महीने केवल कठिन कॉन्सेप्ट्स और मॉक टेस्ट पर फोकस करें.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन का पिछले 5 सालों का ट्रेंड
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: पिछले 5 सालों में जेईई मेन की कटऑफ लगातार बढ़ रही है. 2021 में जो कटऑफ 87 थी, वह 2025 तक आते-आते 93 के करीब पहुंच गई.
JEE Main Website Crash LIVE: जेईई मेन की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
जेईई मेन वेबसाइट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद सर्वर पर लोड बढ़ जाता है. इस स्थिति में एनटीए की वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में उम्मीदवार वेबसाइट को कुछ समय बाद रिफ्रेश करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं या डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Main 2026 Result LIVE: प्राइवेट कॉलेज में भी कर सकते हैं अप्लाई
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: बिट्स पिलानी, वीआईटी और मणिपाल जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज अपना अलग टेस्ट लेते हैं, लेकिन कई टॉप प्राइवेट संस्थान जेईई मेन स्कोर को भी प्राथमिकता देते हैं.
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE: स्टेट कोटा का मिलेगा फायदा
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: याद रखें कि एनआईटी में 50% सीटें उसी राज्य के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होती हैं, जहां वह संस्थान स्थित है. इसका फायदा होम स्टेट कोटे के तहत मिलता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: ट्रिपल आईटी (IIIT) का भी है ऑप्शन
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जो उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस (CS) में रुचि रखते हैं, उनके लिए IIIT बेहतरीन विकल्प हैं. इनका कटऑफ एनआईटी से थोड़ा अलग होता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एनआईटी में एडमिशन
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर आपका सपना एनआईटी से इंजीनियरिंग करना है तो आपकी रैंक कम से कम टॉप 30-40 हजार के अंदर होनी चाहिए (जनरल कैटेगरी के लिए).
JEE Main 2026 Result LIVE: जोसा काउंसलिंग से मिलेगा एडमिशन
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के बाद सबसे अहम प्रक्रिया जोसा काउंसलिंग है. इसमें आपको अपनी पसंद के कॉलेजों की लिस्ट भरनी होती है. इसी के जरिए तय होता है कि आपको किस इंजीनियरिंग कॉलेज में कौन सी ब्रांच मिलेगी.
JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की पर उठे सवाल
जेईई मेन फाइनल आंसर की 2026 लाइव: एनटीए ने जेईई मेन फाइनल आंसर की का लिंक एक्टिव कर दिया है. उसके साथ ही जेईई मेन उम्मीदवारों ने उस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कई उम्मीदवारों का कहना है कि एनटीए ने सही जवाबों को भी फाइनल आंसर की में गलत कर दिया है. उम्मीदवार एनटीए से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं.
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE: जेईई मेन टॉपर लिस्ट का इंतजार
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट के साथ प्रेस रिलीज भी जारी करता है, जिसमें राज्यवार टॉपरों और 100 परसेंटाइल लाने वाले उम्मीदवारों की सूची होती है. इस बार भी कई राज्यों से चौंकाने वाले परिणाम आने की उम्मीद है,
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन सेशन 2 2026 की फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है. उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर आंसर की चेक कर सकते हैं.
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड में क्या चेक करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड मिलते ही उसमें अपना नाम, माता-पिता का नाम और कैटेगरी जरूर चेक करें. अगर कोई गलती है तो तुरंत एनटीए को ईमेल (jee@nta.ac.in) के जरिए सूचित करें.
JEE Main 2026 Result LIVE: बीटेक कॉलेज में देखे जाएंगे 12वीं के नंबर
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर जेईई मेन में आपकी रैंक अच्छी है लेकिन बोर्ड परीक्षा में 75% अंक नहीं हैं तो एनआईटी और आईआईटी में एडमिशन मिलना मुश्किल हो सकता है. इसमें टॉप 20 परसेंटाइल का नियम भी लागू होता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: जरूर निकालें जेईई मेन रिजल्ट प्रिंटआउट
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट देखने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी (PDF) सेव करें और कम से कम दो कलर प्रिंटआउट निकालें. काउंसलिंग के समय कॉलेज में फिजिकल कॉपी जमा करनी पड़ती है.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन में आरक्षित वर्गों की कटऑफ कितनी जा सकती है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए जेईई मेन 2026 कटऑफ 78-82 परसेंटाइल के बीच रह सकती है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह आंकड़ा काफी नीचे रह सकता है.
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE: जेईई मेन सामान्य वर्ग की कटऑफ कितनी जा सकती है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: इस बार जनरल कैटेगरी के लिए जेईई मेन की कटऑफ 93 परसेंटाइल से ऊपर जाने की उम्मीद है. इसका मुख्य कारण उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या और पेपर का मध्यम स्तर होना है.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई एडवांस्ड कौन दे सकता है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर आप जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह बनाते हैं, तभी आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली ‘जेईई एडवांस्ड’ परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे.
JEE Main 2026 Result LIVE: सरकारी रिजल्ट के साथ आएगी फाइनल रैंक
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: आज केवल जेईई मेन स्कोरकार्ड ही नहीं जारी होगा, बल्कि उम्मीदवारों की फाइनल AIR भी रिलीज होगी. यह रैंक दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में से जो भी बेस्ट स्कोर होगा, उसके आधार पर बनाई जाएगी.
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब आएगी?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने से ठीक कुछ घंटे पहले फाइनल आंसर की आती है. इसमें उन सवालों को हटा दिया जाता है जिन पर आपत्ति सही पाई गई थी. उन्हीं के आधार पर फाइनल स्कोर तैयार होता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: रॉ मार्क्स और परसेंटाइल में क्या अंतर है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन आपके जो असल नंबर आते हैं उन्हें ‘रॉ मार्क्स’ कहते हैं, लेकिन रिजल्ट ‘परसेंटाइल’ में आता है. परसेंटाइल बताता है कि उस शिफ्ट में बैठने वाले कितने प्रतिशत उम्मीदवार आपसे पीछे हैं.


