Last Updated:
Shreyas Iyer PBKS: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में धूम मचा रही है. पंजाब की टीम अबतक कुल 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 6 में उसे जीत मिली है. पंजाब का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. पंजाब का 7वां मुकाबवला लखनऊ के खिलाफ था. इस मैच में अय्यर जब प्रजेंटेशन में जा रहे थे तो वह अपना जूता भूल गए.
श्रेयस अय्यर ने कैमरामैन से जूता मांगा उधार
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा को लेकर मशहूर है कि वह अक्सर चीजें भूल जाते हैं. कई इंटरव्यू में उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ियों ने रोहित को लेकर मजेदार किस्से शेयर किए हैं, लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान और सरपंच साहब के नाम से विख्यात हो चुके श्रेयस अय्यर भी उनसे कुछ कम नहीं है. हाल ही में श्रेयस अय्यर मैच के बाद अपना जूता पहनना भूल गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, ये घटना लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले के बाद की है. मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान को प्रजेंटेशन के लिए जाना था. अय्यर जैसे ही स्टेज की तरफ बढ़े तो उन्हें अचानक याद आया कि उन्होंने जूते तो पहने ही नहीं है. हालांकि, उन्होंने स्लिपर्स पहन रखी थी, लेकिन स्टेज पर जाने के लिए उन्हें जूते चाहिए थे.
कैमरानमैन से अय्यर ने जूता मांगा उधार
अय्यर को जैसे ही याद आया कि उनका जूता डगआउट में है तो उन्होंने वापस जाने से अच्छा पास में ही खड़े कैमरानमैन से जूता उतरवा लिया. इसके बाद अय्यर कैमरामैन का जूता पहनकर पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में पहुंचे. अय्यर के इस सादगी भरे अंदाज को देखकर फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
Shreyas Iyer had forgotten his shoes, and since he had to go for the post-match presentation, he borrowed the cameraman’s shoes to wear.😂❤️ pic.twitter.com/MdjfeQ9Td0
पंजाब किंग्स ने 54 रनों से जीता मुकाबला
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 54 रनों से मैच को अपने नाम किया. मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य और कूपर कोनली की तूफानी अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 37 गेंद में 93 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कूपर कोनली ने 87 रन बनाए.
पंजाब किंग्स के इस स्कोर के जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई. लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 22 गेंद में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि मिचेल मार्श ने भी 40 रन बनाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


