4.2 C
Munich

LSG vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने 160 रन के टारगेट का किया बचाव, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचा

Must read


होमखेलक्रिकेट

राजस्थान ने 160 रन के टारगेट का किया बचाव, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचा

Last Updated:

LSG vs RR, IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम इस जीत से आईपीएल पॉइंट टेबल में चौथे दूसरे नंबर पर पहुंच गई. राजस्थान के 10 अंक हो गए हैं और उससे उपर अब सिर्फ पंजाब किंग्स है जिसके 11 अंक हैं.

Zoom

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 तें पांचवीं जीत दर्ज की.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आईपीएल पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. राजस्थान के पांच मैचों में 10 अंक हो गए हैं जबकि एलएसजी की सात मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम नौंवे नंबर पर है.  राजस्थान की ओर से रखे गए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 18 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई.

मोहम्मद शमी और मोहसिन खान की अगुआई में लखनऊ सुपर जायंट्स के भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण ने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत बल्लेबाजी को 6 विकेट पर 159 रन पर रोक दिया.यह लगातार तीसरा मैच है जब राजस्थान रॉयल्स का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही है. शमी (30/2) एक बार फिर अपने कौशल के बूते सबसे अलग नजर आए, जबकि लंबे कद के मोहसिन (17/2) बेहद अनुशासित रहे. उन्होंने शानदार स्विंग और उछाल भरी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया.

दोनों गेंदबाजों ने मिलकर राजस्थान के चार प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. शमी ने यशस्वी जायसवाल (22) और ध्रुव जुरेल (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट किया, जबकि मोहसिन ने वैभव सूर्यवंशी (11 गेंदों पर आठ रन) और शिमरॉन हेटमायर (18 गेंदों पर 22) को अलग-अलग स्पेल में आउट किया. तेजी से उभरते प्रिंस यादव (29/2) ने भी अपनी स्विंग गेंदों से आक्रमण को मजबूती दी जबकि लंबे समय के बाद वापसी कर रहे मयंक यादव (चार ओवर में बिना किसी विकेट के 56 रन) लय में नहीं दिखे और सबसे महंगे साबित हुए. रॉयल्स के टॉप ऑर्डर के चरमराने के बाद कप्तान रियान पराग एक बार फिर बल्ले से प्रभावित करने में नाकाम रहे। उनके लचर प्रदर्शन ने उनकी कप्तानी को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.

सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने बड़ी संख्या में डॉट गेंदें डालकर रॉयल्स को कम स्कोर पर रोक दिया. शमी (15 डॉट गेंदें) और मोहित (11 डॉट गेंदें) ने मिलकर 26 डॉट गेंदें फेंकी, वहीं प्रिंस यादव ने भी 13 डॉट गेंदों का शानदार योगदान दिया. शमी ने यशस्वी जायसवाल को तेज बाउंसर पर फंसाया. जायसवाल ने अचानक उछाल लेने वाली गेंद पर हुक शॉट खेलने की कोशिश की और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया. उन्होंने अगली गेंद पर जुरेल को चलता किया. इस बार फुल लेंथ की गेंद विकेट के सामने टप्पा खाने के बाद थोड़ी बाहर की ओर निकली और जुरेल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पंत के दस्तानों में चली गई.

मोहसिन ने शानदार तरीके से सूर्यवंशी को फंसाया. उन्होंने लगातार पांच डॉट गेंदें डालने के बाद अंतिम गेंद पर 142 किमी/घंटा की तेज कटर डाली, जिस पर बल्लेबाज ने गलत टाइमिंग से शॉट खेला और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से हवा में लहरा गई. दिग्वेश राठी ने उलटी दिशा में दौड़ते हुए शानदार कैच लपका. रॉयल्स की पारी इसके बाद कभी भी गति नहीं पकड़ सकी. रियान पराग ने एक बार फिर दबाव में हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी असफलता टीम पर भारी पड़ती रही. रविंद्र जडेजा (29 गेंदों में नाबाद 43 रन) और युवा शुभम दुबे (11 गेंद में नाबाद 19 रन) ने 26 गेंद में 49 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को 159 रन तक पहुंचाया. इस जोड़ी ने आखिरी ओवर में मयंक के खिलाफ 20 रन बटोरे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article