Last Updated:
suryakumar yadav ipl 2026 form: सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में फॉर्म को लेकर किस कदर जूझ रहे हैं, इसका सबूत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक बार फिर देखने को मिला. कगिसो रबाडा की 152.1 kph की रफ्तार वाली गेंद पर सूर्या कुछ इस तरह बोल्ड हुए मानों उन्हें गेंद का अता-पता ही नहीं चला. गेंद का बल्ले से संपर्क तक नहीं हुआ और गिल्लियां बिखर गईं.
रबाडा की गेंद पर चारों खाने चित सूर्यकुमार यादव.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार का बल्ला एक बार फिर नहीं चला. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भारतीय टी20 टीम के कप्तान कुछ इस तरह आउट हुए कि सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे ले लिए. गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. महज 25 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. नंबर-4 पर आए सूर्यकुमार यादव से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो फिर फ्लॉप हो गए. पावरप्ले के आखिरी ओवर में कगिसो रबाडा की एक तेज रफ्तार गेंद ने सूर्या की पारी का अंत कर दिया. सूर्या सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.
रबाडा की गेंद पर हुए चारों खाने चित
पावरप्ले के आखिर ओवर की जिम्मेदारी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने रबाडा को सौंपी, जो पहले ही दो विकेट चटका चुके थे. शुरुआती दो गेंदों को सूर्या ने शानदार तरीके से खेलते हुए छक्का और चौका लगाया, लेकिन ओवर की पांचवीं बॉल पर रबाडा ने वापसी करते हुए बोल्ड कर दिया. रबाडा ने यह गेंद 152.1 kph से फेंकी थी. जिस पेस का फायदा उठाकर सूर्या गेंद को छक्के के लिए भेज देते थे, वह इस बार बल्ला भी नहीं अड़ा सके. सूर्या ड्राइव करने गए लेकिन गेंद पैड और बैट के बीच में से निकलती हुई सीधा स्टंप्स में जा घुसी. सूर्या ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया.
Quinton de Kock ✅
Surya Kumar Yadav ✅Kagiso Rabada with a fine piece of new-ball bowling 👌


