10 C
Munich

Moradabad division summer special trains I मुरादाबाद से ट्रेन

Must read


Last Updated:

मुरादाबाद मंडल में गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार 64 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. हर साल की तरह इस बार भी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए न सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, बल्कि कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं, ताकि सफर के दौरान किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े. ये ट्रेनें मुरादाबाद से दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार समेत कई प्रमुख रूटों पर चलाई जा रही हैं, जिससे लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियों में आसानी से यात्रा कर सकें.

मुरादाबाद. मंडल से गर्मी के मौसम में हर साल समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं. इसके साथ ही बहुत सी ऐसी ट्रेन है, जिसमें अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं. जिससे गर्मी की छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो वह रेलवे द्वारा चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनों का सहारा लेकर आसानी से अपने गंतव्य तक जा सकें. तो वहीं इस बार फिर रेलवे ने कई दर्जन समर स्पेशल ट्रेन चलाई है. इसके अलावा बहुत सी ऐसी ट्रेन है. जिसमें अतिरिक्त कोच भी लगाए हैं. जिससे लोग रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके.

64 ट्रेनों का किया संचालन
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं. तो वहीं इस बार भी 64 समर स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया है. इसके साथ ही अतिरिक्त कोच के लिए जिन-जिन ट्रेनों में आवश्यकता थी. उन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को समर स्पेशल ट्रेनों का और अतिरिक्त कोच के माध्यम से अपने सफ़र का फायदा मिल सके और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े. हमने यह समर स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट पर चलाई हैं.

इन रूटों पर हो रहा संचालन
मुरादाबाद से दिल्ली के लिए, लखनऊ के लिए, हरिद्वार के लिए, इसके अलावा अन्य कई ऐसी लोकेशन है जिनको ध्यान में रखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों को संचालन किया जा रहा है. जिससे यात्री समर स्पेशल ट्रेनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक जा सकें. इसके साथ ही अब छुट्टी का समय करीब आने वाला है. ऐसे में बच्चे अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए जाते हैं. उनको देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं. इस बार भी पिछली बार की तरह समर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. समर स्पेशल ट्रेन की जानकारी आप रेलवे द्वारा संचालित रेल वन एप से भी प्राप्त कर सकते हैं. जिसके माध्यम से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी और आप अपने टिकट बुक भी कर सकते हैं और उसे एप का सहारा लेकर आप अपने गंतव्य तक आसानी से जा सकते हैं. जिससे आप किसी भी परेशानी से आसानी से बच सकें.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article