10 C
Munich

Zadran condition need blood donation: क्रिकेटर को खून की जरूरत, अस्पताल में लड़ रहा है जिंदगी और मौत की लड़ाई, हालत हुई गंभीर

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेटर को खून की जरूरत, अस्पताल में लड़ रहा है जिंदगी और मौत की लड़ाई

Last Updated:

Zadran condition need blood donation: अफगासनिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शापूर जादरान तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है. जादरान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जादरान के परिवार ने रक्तदान की अपील की है. डॉक्टरों ने बताया है कि जादरान को खून की जरूरत है.

Zoom

क्रिकेटर शापूर जादरान की हालत हुई खराब

नई दिल्ली: गंभीर रूप से बीमार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शापूर जादरान की हालत नाजूक हो गई है. जादरान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज जल रहा है.जादरान इम्यून डिसऑर्डर हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं. शापूर जादरान उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को शुरुआती दौर में इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

हालांकि, इस समय जादरान जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है. जादरान को तत्काल खून की जरूरत है. उनके भाई घमई जादरान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “मेरे भाई और नेशनल हीरो शापूर जादरान की हालत इस समय चिंताजनक है. आपकी दुआओं के साथ हम अपने नेशनल हीरो के साथ खड़े हैं. उन्हें खून की कमी हो गई है. उन्हें खून की सख्त जरूरत है. अगर आपका कोई दोस्त दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और उनका ब्लड ग्रुप A (+A) है तो कृपया हमारे नेशनल को रक्तदान करने में संकोच न करें.”

View this post on Instagram

पिछले साल अक्टूबर में बीमार पड़े थे शापूर

बता दें कि शापूर जादरान पिछले साल अक्टूबर में बीमार पड़े थे. इलाज के दौरान शापूर को चौथे स्टेज का HLH डायग्नोस हुआ. यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें इम्यून सिस्टम इतना ज्यादा सक्रिय हो जाता है कि वह बाहर के संक्रमण से लड़ने के बजाय शरीर के भीतरी अंग को ही नुकसान पहुंचाने लगता है. इसके कारण मरीज को मल्टी ऑर्गन फेलियर का खतरा बन जाता है. शापूर को अफगानिस्तान में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भारत जाने की सलाह दी थी. शापूर इसी साल जनवरी में भारत आए थे और तब से उनका यहां इलाज चल रहा है.

अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैच खेले हैं शापूर

शापूर जादरान अफदानिस्तान के लिए वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 80 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे हैं. वनडे क्रिकेट में शापूर ने दमदार खेल दिखाते हुए कुल 43 विकेट अपने नाम किया है. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 37 विकेट दर्ज है. उन्होंने साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article