9.4 C
Munich

Noman Ali World Record: 39 की उम्र में इतिहास रचने वाला पाकिस्तानी स्पिनर, 130 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

Must read


होमखेलक्रिकेट

39 की उम्र में इतिहास रचने वाला पाकिस्तानी स्पिनर, तोड़ा 130 साल पुराना रिकॉर्ड

Last Updated:

noman ali world record: पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. वह 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. नोमान ने 130 साल पुराना बॉबी पील का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 39 साल 180 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए थे. नोमान ने 39 साल और 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए.

Zoom

नोमान अली ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के हाथों पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन ये मुकाबला उसके स्पिनर नोमान अली के लिए यादगार बन गया. 39 साल की उम्र में नोमान अली ने 130 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि नाम कर ली. अब तक सिर्फ 22 ही टेस्ट मैच खेले इस क्रिकेटर ने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरी पारी में तीन विकेट निकाले. इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए, जिससे नोमान इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए.

नोमान ने 130 साल पुराना बॉबी पील का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए थे. नोमान ने 39 साल और 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए. मेहदी हसन मिराज का विकेट लेकर नोमान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. मिराज को नोमान ने स्लिप में सलमान आगा के हाथों कैच आउट कराया.

नोमान ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 76 रन देकर 3 विकेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया. उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. पहली पारी में उन्होंने मोमिनुल हक (91 रन) को आउट किया था और 80 रन देकर 1 विकेट लिया था.

34 की उम्र में किया डेब्यू
नोमान ने साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कराची में अपना डेब्यू किया था. वे पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत करने वाले सातवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (34 साल, 111 दिन) हैं. तब से लेकर अब तक वे 22 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 101 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक पारी में नौ बार 5 विकेट और एक मैच में तीन बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है.

पिछले साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक ली थी. इसके साथ ही वे श्रीलंका के रंगाना हेराथ के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा नोमान सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट (मैचों के हिसाब से) लेने वाले संयुक्त रूप से पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने फजल महमूद की बराबरी की.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article