9.4 C
Munich

hansraj college first research display week du news

Must read


Last Updated:

Hansraj College Research Display Week: दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में पहली बार रिसर्च डिस्प्ले वीक आयोजित किया जा रहा है. 11 से 15 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 250 से अधिक यूजी छात्रों ने अपने शोध प्रोजेक्ट्स पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. यह पहल छात्रों को स्नातक स्तर पर ही भविष्य का वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

रिसर्च डिस्प्ले वीक के दौरान आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकायों के छात्रों द्वारा तैयार किए गए 250 से अधिक रिसर्च पोस्टर्स प्रदर्शित किए गए. छात्रों ने अपने शोध कार्यों को पोस्टर और प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया. इस आयोजन में कई विषयों पर रिसर्च दिखाई गई, जिससे छात्रों को अपने अकादमिक कार्य को साझा करने का अवसर मिला.

Inauguration time

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में Prof. Dinabandhu Sahoo, Prof. Anil Kumar Mishra और Prof. Rama मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने रिसर्च डिस्प्ले का निरीक्षण किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, शोधकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हुए.

Research Week

दिल्ली विश्वविद्यालय के Hansraj College में सोमवार से पहली बार Research Display Week का आयोजन शुरू हुआ. यह कार्यक्रम 11 मई से 15 मई तक चलेगा, जिसमें चौथे वर्ष के अंडरग्रेजुएट छात्रों के रिसर्च प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं. यह आयोजन नई शिक्षा नीति NEP-2020 के तहत छात्रों में रिसर्च, इनोवेशन और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

principal message

कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.रमा ने कहा कि अंडरग्रेजुएट स्तर पर रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा देना शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को नई सोच विकसित करने और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. वहीं वाइस-प्रिंसिपल प्रो.विजय रानी राजपाल ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी.

रिसर्च को समाज और देश के विकास से जोड़ा गया

अपने संबोधन में प्रो.दिनबंधु साहू ने छात्रों को रिसर्च के प्रति गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. वहीं प्रो.अनिल कुमार मिश्रा ने वैज्ञानिक नवाचार, इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च और समाज में रिसर्च की भूमिका पर विस्तार से बात की. उन्होंने छात्रों से कहा कि रिसर्च केवल अकादमिक कार्य नहीं, बल्कि समाज और देश के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम भी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article