3.8 C
Munich

PM मोदी ने सेट किया एग्जांपल, आधा कर दिया अपना काफिला, SPG को खास निर्देश, खर्च कम करने को भी कहा

Must read


PM Narendra Modi: पीएम मोदी जो कहते हैं, वो खुद भी करते हैं. पूरी दुनिया में ईंधन संकट की आहट है. संकट से बचने को भारत में भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. यही कारण है कि पीएम मोदी विदेश यात्रा न करने की अपील कर रहे हैं. सोना न खरीदने को कह रहे हैं. खर्च कम करने को प्रेरित कर रहे हैं. पीएम मोदी केवल देशवासियों से ही ऐसा करने को नहीं कह रहे. वह खुद भी इसे अमल में ला रहे हैं. या यूं कहिए कि उन्होंने एग्जांपल सेट कर दिया है. जी हां, पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा कर दिया है. एसपीजी को खास निर्देश देकर काफिले में गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी कम करने को कहा है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उनके काफिले का आकार आधिकारिक रूप से कम कर दिया गया है. यह एक बड़ा कदम है, जिससे सरकारी खर्च में कटौती की मिसाल पेश की गई है और उम्मीद है कि बाकी सरकारी विभाग भी इसका पालन करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से कहा है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या 50% तक कम की जाए. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन इसके लिए नई गाड़ियां न खरीदी जाएं ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके.

एसपीजी ने पीएम के निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए जरूरी नियमों में कोई ढील न दी जाए. सूत्रों का कहना है कि हाल ही में पीएम की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार पहले से छोटा नजर आया है और एसपीजी अब आगे भी इस दिशा में काम करेगी ताकि ब्लू बुक में दिए गए सख्त नियमों का पालन हो सके.

रविवार को हैदराबाद दौरे के दौरान पीएम ने लोगों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील भी की थी.

जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि पीएम द्वारा खुद पहल करना बाकी सरकारी विभागों के लिए भी संकेत है कि वे भी जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाएं. दरअसल, संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में मंत्रालय और विभाग खर्च में कटौती के लिए तैयारियां कर रहे हैं. इसमें कर्मचारियों को मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने, कारपूलिंग को अपनाने और बड़े भोज से बचने जैसी बातें शामिल हो सकती हैं.

“सभी विभागों में ईंधन की खपत कम करने के लिए जरूरी कदमों की पहचान की जा रही है. पीएम का संदेश सभी के लिए है, जिसमें हम भी शामिल हैं. हम कार्मिक विभाग से दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर विभाग को अपनी योजना खुद बनानी होगी,” एक अधिकारी ने कहा.

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई अनौपचारिक मंत्रियों की बैठक में भी गैरजरूरी यात्रा कम कर ईंधन की खपत घटाने पर चर्चा हुई.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article