20.4 C
Munich

PSL 2026: ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तानियों को ठग लिया, PSL फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन के साथ किया स्कैम

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैक्सवेल ने पाकिस्तानियों को ठग लिया, PSL फाइनल में हैदराबाद के साथ किया स्कैम

Last Updated:

PSL 2026 final Glenn Maxwell: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. पेशावर जाल्मी के खिलाफ मुकाबले में टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से धराशाई हो गए. इस में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल थे. मैक्सवेल फाइनल मुकाबले में ऐसी लापरवाही दिखाई की पहली गेंद वर आउट हो गए.

Zoom

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की दुनियाभर के टी20 लीग में खूब डिमांड रही है. मैक्सवेल लंबे समय तक भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं. एक-दो सीजन को छोड़ दें तो मैक्सवेल लगभग आईपीएल में फेल ही रहे, लेकिन इसके बावजूद ऑक्शन में उनके लिए टीमों में खूब लड़ाई देखने को मिली. हालांकि, आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले मैक्सवेल ने ऐलान किया था कि वह इस बार ड्राफ्ट में अपना नहीं डालेंगे.

दरअसल, मैक्सवेल को पता था कि उन पर कोई भी टीम बोली नहीं लगाएगी. ऐसे में उन्होंने आईपीएल की जगह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया. पीएसएल में मैक्सवेल को लीग की नई टीम हैदराबाद किंग्समैन ने खरीदा, लेकिन फाइनल जैसे अहम मैच में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी टीम को ठग लिया. पेशावर जाल्मी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में मैक्सवेल ने लापरवाही भरा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

129 रन पर सिमट गई हैदराबाद की पूरी टीम

पेशावर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हैदराबाद की पूरी टीम 18 ओवर में 129 रन बनाकर सिमट गई. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 16 रन के स्कोर पर गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद सैम अयूब और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. लाबुशेन और सैम अयूब के आउट होते ही हैदराबाद की पूरी टीम बिखर गई.

सैम अयूब हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 50 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली, जबकि लाबुशेन ने 20 रन बनाए. वहीं, हसन खान ने 12 और माज सदाकत ने 11 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया. गेंदबाजी में पेशावर की तरफ से एरोन हार्डी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नाहिद राणा ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद बासित और सुफियान मुकीन के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article