6.1 C
Munich

Punjab Kings IPL Playoff: लगातार चौथी हार, अब सिर्फ तीन मैच बचे, क्या प्लेऑफ से चूक जाएगी पंजाब किंग्स, क्या बन रहे समीकरण?

Must read


होमखेलक्रिकेट

लगातार चौथी हार, सिर्फ 3 मैच बचे, प्लेऑफ से चूक जाएगी पंजाब, समझें पूरा गणित?

Last Updated:

Punjab Kings Playoff Scenario: पिछले साल का फाइनल हारने वाली पंजाब किंग्स को मौजूदा सीजन में तीन मैच और खेलने हैं और उसके पास 13 पॉइंट है. ऐसे में टॉप-4 की लड़ाई और रोमांचक हो चली है, देखते हैं टीम के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के क्या समीकरण बन रहे हैं?

Zoom

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स की क्या उम्मीदें हैं

नई दिल्ली: IPL 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. लीग राउंड में अभी 15 मैच और बचे हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स का गेम भी लगभग खत्म ही है! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में जगह बनाने के बेहद करीब है. मगर पंजाब किंग्स की टीम 11 मई की रात हार के बाद टेंशन में होगी क्योंकि उसे चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है.

पंजाब किंग्स के बचे तीन मैच किस-किससे?
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स ये वो तीन टीम हैं, जिनसे पंजाब किंग्स की लड़ाई बाकी है, इनमें से दो मैच धर्मशाला में खेले जाएंगे, जहां सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब हार गई. पंजाब किंग्स की इस हार ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें जगाने का मौका दिया है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस टॉप-2 में जाना चाह रहीं हैं.

तीन मैच में कितने जीत से पंजाब खेलेगी प्लेऑफ?
11 मैच में छह जीत और चार हार और एक ड्रॉ के साथ पंजाब किंग्स के पास 13 पॉइंट है और +0.428 नेट रन रेट के साथ टीम चौथी पोजिशन पर है. दो जीत टीम को 18 अंकों तक पहुंचा देंगी, जो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त होगा, अगर उनका NRR अच्छा बना रहता है तो एक जीत भी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स की कितनी उम्मीद?
मैच की बात करें तो कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की अपनी मामूली उम्मीदों को जीवंत रखा. इस जीत से दिल्ली के 12 मैच में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. इस जीत के बावजूद दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद सिर्फ 3.2 प्रतिशत है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article