Last Updated:
Saeed Anwar married his cousin sister: पाकिस्तान क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपनी रिश्तेदारी में ही शादी रचाई है. ऐसे ही एक क्रिकेटर सईद अनवर हैं. अपने समय के सबसे खतरनाक खब्बू बल्लेबाज में से एक रहे सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन से शादी रचाई थी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है उनकी लव स्टोरी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर से दुनियाभर के बल्लेबाज गेंदबाज खौफ खाते थे. अपने समय में पाकिस्तान के इस खब्बू बल्लेबाज का वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा था. क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से चर्चा में रहने वाले सईद अनवर की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही. खास तौर से वह अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं.

सईद अनवर पाकिस्तान के उन क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने रिश्तेदार से शादी रचाई है. सईद अनवर की लव स्टोरी की बात करें तो वह अपनी चचेरी बहन को ही दिल बैठे थे और साल 1996 में उन्होंने उनसे निकाह कर लिया.

सईद अनवर की वाइफ का नाम लुबना है. शादी के बाद सईद और लुबना की एक बेटी हुई थी, लेकिन जन्म के बाद से वह बीमार रहने लगी और साल 2001 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे सईद अनवर को गहरा सदमा लगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सईद अनवर की बेटी की जब मौत हुई थी तब वह बांग्लादेश दौरे पर थे. इस घटना के बाद इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का जीवन पूरी तरह से बदल गया. बेटी की मौत से टूट चुके सईद का झुकाव धार्मिक कर्मकांडों की ओर हो गया और दाढ़ी बढ़ाकर वह मौलवी बन गए.

सईद अनवर के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह बहुत ही शानदार रहा है. सईद अनवर पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट और 247 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट में सईद अनवर 4052 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके नाम 8824 रन दर्ज है. बल्लेबाजी के साथ अनवर गेंदबाजी भी जबरदस्त करते थे. टेस्ट में उन्होंने 48 विकेट लिए थे. वहीं वनडे में उनके नाम 191 विकेट है.

वनडे क्रिकेट में सईद अनवर ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था, जिसे टूटने में 13 साल गए थे. ये रिकॉर्ड था वनडे में सबसे बड़ी पारी की. सईद अनवर ने साल 1997 में भारत के खिलाफ 194 रनों की पारी खेली थी. सईद अनवर के इस रिकॉर्ड को भारत के ही सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की पारी खेलकर तोड़ा था.


