19.7 C
Munich

Shaheen Afridi Record: शाहीन अफरीदी ने WTC में रचा इतिहास, पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने जो…

Must read


होमखेलक्रिकेट

शाहीन अफरीदी ने WTC में रचा इतिहास, पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने जो…

Last Updated:

पाकिस्तान की टीम इस वक्त बांग्लादेश में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में खेल रही है. पहले दिन मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 301 रन बनाए. शाहीन शाह अफरीदी ने दिन का पहला विकेट लेने के साथ ही wtc में अपने देश की तरफ से 100 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया.

Zoom

पाकिस्तान की तरफ से WTC में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने शाहीन अफरीदी

नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत मुकाबला खेला जा रहा है. शाहीन शाह अफरीदी पहले टेस्ट में पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं. 8 मई को ढाका के शेर बांगला नेशनल स्टेडियम में शुरू हुए मैच के पहले दिन ही इस गेंदबाज ने बड़ा कमाल कर दिया. शाहीन ने बांग्लादेश के ओपनर महमुदुल हसन जॉय को आउट कर अपना विकेट खाता खोला. वो सातवें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट हुए. जॉय का विकेट लेकर शाहीन ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए.

मैच शुरू होने से पहले शाहीन ने पाकिस्तान के लिए 28 डब्ल्यूटीसी मैचों में 99 बल्लेबाजों को आउट किया था. पहले ही सत्र में इस खास क्लब में शामिल हो गए. डब्ल्यूटीसी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शाहीन के बाद स्पिनर नोमान अली का नाम आता है. नोमान ने 20 डब्ल्यूटीसी मैचों में 89 विकेट लिए हैं. स्पिनर साजिद खान इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 12 डब्ल्यूटीसी मैचों में 63 बल्लेबाजों को आउट किया है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article