Last Updated:
Suryakumar Yadav: यूके दौरे से ये तय हो सकता है कि सूर्यकुमार यादव टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं. साल 2028 में अमेरिका में ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप शामिल हैं. सूर्यकुमार अब भी मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद बने हुए हैं, जिनका कार्यकाल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2028 टी20 विश्व कप तक बढ़ाए जाने की संभावना है.
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव ने भले ही अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप डिफेंड करवाया हो और 2026 में चैंपियन बनाया हो, लेकिन इसके बावजूद टीम में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. उनकी अनियमित बल्लेबाजी को देखते हुए यह गंभीर सवाल बना हुआ है कि क्या वह 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में टीम के साथ रहेंगे या नहीं. अब चर्चा है कि जून में होने वाले भारत के यूके टूर के बाद सूर्या के भविष्य पर फैसला हो जाएगा.
35 वर्षीय सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में 242 रन बनाए थे, उनका बेस्ट प्रदर्शन यूएस के खिलाफ पहले मैच में आया था, जहां उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए थे. इस मैच के बाद सूर्यकुमार संघर्ष करते नजर आए. यह अनुभवी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले चार मैचों में भी लय में नहीं उतर पाया है, जिसमें उन्होंने कुल 106 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 रन रहा है.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बात पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सूर्यकुमार 2028 में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत की कप्तानी के लिए आदर्श उम्मीदवार होंगे. टी-20 के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के अगले मुकाबले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हैं. अब यह बात सामने आई है कि आलोचनाओं से घिरे सूर्यकुमार के लिए ये दोनों श्रृंखलाएं बेहद महत्वपूर्ण होंगी.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


