10.5 C
Munich

T20 की वो सबसे सुस्त सेंचुरी, देख कर स्टेडियम में बैठे फैंस को आने लगी नींद, आज भी बल्लेबाज के करियर पर बना हुआ है कलंक

Must read


होमखेलक्रिकेट

T20 की वो सबसे सुस्त सेंचुरी, देख कर स्टेडियम में बैठे फैंस को आने लगी नींद

Last Updated:

Paul Sertling slowest T20I century: टी20 क्रिकेट तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज का बस एक लक्ष्य होता है कि वह कम गेंद में बड़ा स्कोर खड़ा करें. यही कारण है विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों ने टी20 में ज्यादा तरजिह मिलती है, लेकिन इसी फॉर्मेट में एक खिलाड़ी ने सबसे सुस्त पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

Zoom

आयरलैंड के क्रिकेटर पॉल स्टर्लिंग

नई दिल्ली: टी20 फॉर्मेट को फटाफट क्रिकेट का खेल भी कहा जाता है. 20-20 ओवर की दो पारियां और मैच खत्म. इस फॉर्मेट में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है. बल्लेबाज हर गेंद पर चौके या छक्के मारने की फिराक में रहता है. यही कारण है कि फैंस के बीच ये फॉर्मेट सुपरहिट हो चुका है. फटाफट होने वाले इस फॉर्मेट में वैसे तो हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता है. खास तौर पर सबसे तेज फिफ्टी, सबसे तेज सेंचुरी और सबसे बड़ा स्कोर, लेकिन इस फॉर्मेट में एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो शायद कभी नहीं टूट पाए.

दरअसल, ये रिकॉर्ड है टी20 फॉर्मेट में सबसे धीमा शतक लगाने का. एक तरफ इस टी20 के गेम में बल्लेबाज 30 से 40 गेंद में अपना शतक पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने एक मैच में अपना शतक पूरा करने के लिए 70 गेंदें खेल डाली थी और यह टी20 इंटरनेशनल में अबतक का सबसे धीमा शतक है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में स्टर्लिंग ने 75 गेंदें खेली खेली जिसमें उन्होंने 115 रन बनाए. इसमें उन्होंने 8 छक्के और इतने चौके लगाए थे. साल 2021 में बना स्टर्लिंग का ये रिकॉर्ड आज भी कायम है.

आयरलैंड में पारी में बनाए थे 2 विकेट पर 178 रन

स्टर्लिंग की धीमे शतक के कारण आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर खेल में 2 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई. स्टर्लिंग के अलावा पारी में एंडी बालबर्नी ने 24 गेंद में 31 रनों की पारी खेली थी. वहीं, शेन गेटकेट ने 19 रनों का योगदान दिया था, जबकि केविन ओ ब्रायन ने 9 रन बनाए थे. गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की तरफ से ल्यूक जोंगवे और रायन बर्ल ने 1-1 विकेट लिए थे.

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निराशाजनक शुरुआत की. टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. टीम के लिए कप्तान क्रेग इर्विन के अलावा और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर अपना पैर नहीं जमा पाया. इर्विन ने 18 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रायन बर्ल ने 24 गेंद में 26 रन बनाए. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जिसके कारण जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.2 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई, जिससे आयरलैंड ने 40 रनों से मैच को जीत लिया. गेंदबाजी में आयरलैंड के लिए मार्क आदिर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा जोश लिटिल, शेन गेटकेट और बेन व्हाइट ने भी 2-2 विकेट झटके.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article