9.3 C
Munich

Tamilnadu Vijay Government Live: DMK-कांग्रेस में खींचीं तलवारें, TVK के विधायक रिसॉर्ट में कैद

Must read


Last Updated:

Tamilnadu Vijay Government Live: तमिलनाडु में थलापति विजय की टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है. राज्य में कांग्रेस के 5 विधायक हैं. अब विजय कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने की कोशिश कर …और पढ़ें

Zoom

तमिलनाडु में कांग्रेस टीवीके को समर्थन दे सकती है.

Tamilnadu Vijay Government Live: तमिलनाडु की पूरी राजनीति ने करवट बदल दी है. थलापति विजय की पार्टी टीवीके की जीत ने राज्य में करीब छह दशक से चल रहे राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है. राज्य में अब विजय की पार्टी टीवीके की सरकार बनने जा रही है. वह भी कांग्रेस के सहयोग से. अभिनेता से राजनेता बने विजय की टीवीके तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसने 108 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा किया है और कांग्रेस के समर्थन से सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है. इस जीत के साथ तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आ गया है.

डीएमके और एआईएडीएम जैसे पुराने दलों को अब विपक्ष में बैठना पड़ेगा. टीवीके के सबसे बड़े नेता और अभिनेता विजय ने चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का निमंत्रण मांगा है. पत्र में विजय ने कहा है कि उनकी पार्टी दो सप्ताह के अंदर सदन में बहुमत साबित कर देगी. कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर लिया है. कांग्रेस ने इस चुनाव में पांच सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने समर्थन के बदले दो कैबिनेट पदों की मांग की है. टीवीके और कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद अभी बहुमत के लिए पांच और सीटें चाहिए.

बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है. वर्तमान में भाकपा और माकपा जैसे वामपंथी दल भी टीवीके को समर्थन देने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने विजय की तरफ से औपचारिक संवाद का इंतजार किया है. अगर वाम दल भी साथ आए तो टीवीके आसानी से सरकार बना लेगी. यह जीत विजय और उनकी नई पार्टी टीवीके के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है. कुछ साल पहले तक फिल्मों में व्यस्त रहे विजय ने राजनीति में कदम रखते ही तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह हिला दिया है. टीवीके की इस शानदार सफलता को उनकी लोकप्रियता और युवाओं-मध्यम वर्ग के बीच मजबूत अपील का नतीजा बताया जा रहा है.

Tamilnadu Vijay Government Live: तमिलनाडु में DMK के खिलाफ जनादेश… कांग्रेस ने निकाली तलवार, विजय की राह हुई आसान

Tamilnadu Vijay Government Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों पर कांग्रेस ने साफ कहा है कि जनादेश डीएमके सरकार के खिलाफ गया है. इसमें उसकी कोई गलती नहीं है. बावजूद इसके उसको नुकसान उठाना पड़ा है. कांग्रेस सांसद माणिक्कम टैगोर एक्स पर लिखा है कि डीएमके सरकार के खिलाफ जनादेश गया है. कैबिनेट के आधे से ज्यादा मंत्री अपनी सीटें हार गए. हम बिना किसी गलती के नुकसान के शिकार हुए हैं. अब भाजपा तमिलनाडु पर नजर गड़ाए हुए है. हमारे सामने सवाल साफ है- क्या हम उन लोगों के साथ खड़े हों जिन्हें जनता ने ठुकरा दिया या भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली ताकत टीवीके के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से दूर रखें? कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह विजय की टीवीके के साथ मिलकर भाजपा को तमिलनाडु में सरकार बनाने से रोकने की रणनीति पर विचार कर रही है. पार्टी का मानना है कि डीएमके की हार के बावजूद उसे अनावश्यक रूप से नुकसान उठाना पड़ा.

Tamilnadu Vijay Government Live: टीवीके के सभी 108 विधायक होटल में शिफ्ट

Tamilnadu Vijay Government Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने अपने सभी 108 विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू के एक होटल में शिफ्ट कर दिया है. इस बीच टीवीके अन्य दलों के साथ समर्थन को लेकर बातचीत कर रही है. इसमें कांग्रेस और वाम दल प्रमुख हैं. टीवीके को सरकार बनाने के लिए कम से कम और 10 विधायकों की जरूरत है.

Tamilnadu Vijay Government Live: कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन की घोषणा कर चुकी है

Tamilnadu Vijay Government Live: कांग्रेस ने पहले ही विजय की टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. अगर कांग्रेस टीवीके के साथ पूर्ण गठबंधन करती है तो इसका मतलब डीएमके के साथ उसके पुराने गठबंधन से अलगाव होगा. कांग्रेस की यह रणनीति तमिलनाडु में भाजपा और एआईएडीएमके गठबंधन को रोकने की साफ कोशिश के रूप में देखी जा रही है. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस के समर्थन के साथ टीवीके सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. अभी यह देखना बाकी है कि कांग्रेस अंतिम रूप से टीवीके के साथ कितना गहरा गठबंधन करती है और डीएमके के साथ उसके संबंधों पर क्या असर पड़ता है.

Tamilnadu Vijay Government Live: बीजेपी को सरकार से दूर रखना हमारा लक्ष्य, TVK के साथ गठबंधन पर बोली कांग्रेस

Tamilnadu Vijay Government Live: कांग्रेस ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि उसका मुख्य उद्देश्य भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है. पार्टी ने टीवीके के साथ गठबंधन पर विचार करते हुए कहा कि राज्य इकाई स्थिति के अनुसार फैसला लेगी. पार्टी ने कहा कि हम अपने विकल्प तलाश रहे हैं. राज्य इकाई स्थिति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गठबंधन का फैसला करेगी. हमारा लक्ष्य सेकुलर पार्टियों को एकजुट करना है और टीवीके उनमें से एक है. हमारा मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा तमिलनाडु में सरकार में न आ पाए. इसी के लिए हम टीवीके के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे हैं. कांग्रेस ने आगे कहा कि एक सेकुलर पार्टी होने के नाते डीएमके भी नहीं चाहेगी कि भाजपा और उसकी सहयोगी एआईएडीएमके सत्ता पर काबिज हो जाए.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article