Last Updated:
PBKS vs SRH Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मैच में तूफानी शुरुआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हार मिली. मैच में सनराइजर्स ने पारी के पहले 6 ओवर में ही 100 बना लिए थे, लेकिन उसके शशांक सिंह का दूसरा ओवर में पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
शशांक सिंह का ओवर बना मैच का टर्निंग पॉइंट
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स का तूफान जारी है. पंजाब ने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. शुरुआत में ऐसा लगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी चूक गई है. क्योंकि सनराइजर्स के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और पावर प्ले में ही 100 रन से ज्यादा का स्कोर बना दिया, लेकिन उसके 2 गेंद में ऐसा मैच पलटा कि सनराइजर्स के लिए वह हार कारण बन गया.
सनराइजर्स की पारी में चौके-छक्कों की बरसात के बीच पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक लगाया कि तुरंत ही अभिषेक और हेड का तूफान शांत हो गया. दरअसल, सनराइजर्स की धुआंधार बल्लेबाजी के बीच अय्यर ने बड़ा रिस्क लेते हुए शशांक सिंह को पारी का 9वां डालने के लिए बुलाया. शशांक को बहुत कम देखा गया है कि वह पंजाब के लिए गेंदबाजी करते हैं, लेकिन अय्यर उन पर दांव लगाने के मूड में थे फिर क्या था शशांक ने पहले ट्रेविस हेड और फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर मैच को पंजाब की तरफ मोड़ दिया और वही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
सनराइजर्स ने बनाए 20 ओवर में 219 रन
एक समय जब सनराइजर्स ने पावर प्ले में 100 रन बना लिए थे तो ये कहा जाने लगा कि स्कोर कम से 250 तक जाएगा. क्योंकि टीम में ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरी क्लासेन और अनिकेत वर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज आने बाकी थे, लेकिन अभिषेक और ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद सबकुछ बदल गया. बैक टू बैक 2 विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स के रनों की रफ्तार थम गई. यही कारण है कि टीम 20 ओवर में खेल में 219 रन ही बना पाई.
मैच के बाद खुद कप्तान ईशान किशन ने भी माना कि टीम का स्कोर 250 रन हो सकता था, लेकिन हम फेल रहे. हालांकि, पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की भी तारीफ बनती है कि शुरुआत में रन लुटाने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और सनराइजर्स को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. इसके बाद पंजाब ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार खेल दिखाते हुए प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान अय्यर के नाबाद फिफ्टी से 7 गेंद रहते जीत हासिल की.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


