13.6 C
Munich

Turning point: 6 गेंद, 1 रन और 3 विकेट… डेब्यूडेंट ने पहले ओवर में सनराइजर्स की जीत तय कर दी, बना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Must read


होमखेलक्रिकेट

6 गेंद, 1 रन और 3 विकेट… डेब्यूडेंट ने पहले ओवर में SRH की जीत तय कर दी

Last Updated:

SRH vs RR Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया. इस मैच में राजस्थान की टीम ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए थे और वहीं से मैच पूरी तरह से सनराइजर्स के पक्ष में चला गया. सनराइजर्स के लिए पारी का पहला ओवर ही टर्निंग पॉइंट्स साबित हुई.

Zoom

सनराइजर्स बनाम राजस्थान मैच का टर्निंग पॉइंट

नई दिल्ली: प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया. सनराइजर्स के इस दोनों डेब्यूडेंट ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में चार-चार विकेट हासिल किए. मैच में सनराइजर्स की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन के स्कोर खड़ा किया था. इस स्कोर के जवाब में राजस्थान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पहले ही ओवर में उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए और यहीं से सनराइजर्स के लिए मैच पूरी तरह पलट गया.

सनराइजर्स के लिए पारी का पहला ओवर प्रफुल्ल हिंगे ने किया. हिंगे ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी को एक तेज बाउंसर डाली और वह कैच आउट हो गए. इसके बाद देखते ही देखते ध्रुव जुरेल और ड्वेन प्रीटोरियस भी चलते बने. पहले ओवर में राजस्थान ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इस तरह पहले ओवर में प्रफुल्ल का 3 विकेट सनराइजजर्स के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो गया.

प्रफुल्ल हिंगे ने मैच में लिए 4 विकेट

सनराइजर्स के लिए डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने मैच में 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल को उनके इस ड्रीम के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इस मैच में दूसरे डेब्यूडेंट शाकिब हुसैन ने भी दमदार गेंदबाजी की. शाकिब ने भी अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स को घुटने पर लाने का काम किया.

सनराइजर्स ने 57 रन से जीता मैच 

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स की टीम ने राजस्थान के खिलाफ 57 रनों से जीत हासिल की. सनराइजर्स ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 91 रनों की दमदार पारी से 216 रन का स्कोर खड़ा किया. सनराइजर्स के इस स्कोर के जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. इस तरह सनराइजर्स ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की, जबकि राजस्थान को पहली हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article