11.5 C
Munich

UP में मरती इंसानियत… रसगुल्ला मांगने पर तंदूर में फेंका, अब बिस्किट लेने पर मासूम को गोली मार दी

Must read


Last Updated:

UP Crime News: अंकल बिस्किट दे दीजिए… 7 साल के मासूम कार्तिक शर्मा को क्या पता था कि उसके साथ कितना बुरा होने वाला है. बेचारा हंसता हुआ दुकान पर बिस्किट लेने पहुंचा और वहां दुकानदार अंकल ने उस पर गोली ही चला दी. आइए जानते हैं पूरा मामला…

Zoom

बच्चे को गोली मारी.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश से ऐसी खौफनाक घटनाएं सामने आती हैं, जिसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाए. थोड़े दिन पहले बस्ती में एक 11 साल के बच्चे को बार-बार रसगुल्ला मांगने पर नाराज हलवाई ने जलते तंदूर में फेंक दिया था. इससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया था. अब ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर से आया है. यहां एक 7 साल के बच्चे को बिस्कुट खरीदने जाना भारी पड़ गया. उस पर दुकानदार मोहम्मद यूनुस ने बंदुक चला दी. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह है मामला
मामला थाना तिलहर के कपसेड़ा गांव का है. यहां 7 साल का मासूम कार्तिक शर्मा दुकान पर बिस्किट लेने गया था. इस पर उसकी कुछ दुकानदार मोहम्मद यूनुस से बहस होने लगी. बहस बढ़ने पर दुकानदार गुस्सा गया और उसने कार्तिक पर एयर गन चल दी. एयर गन से चला छर्रा बच्चा के कान में जा धंसा. इससे उसकी हालत गंभीर हो गई. इधर आनन-फानन में घरवालों ने मासूम कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

बस्ती से आया था ऐसा मामला
वहीं, इससे पहले बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौली गोसाई गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. यहां 11 साल के बच्चे के बार-बार रसगुल्ला खाने पर कारीगर इस कदर नाराज हुआ था कि उसने क्रूरते की हदें पार करते हुए मासूम को जलते तंदूर में फेंक दिया था. आग की लपटों से बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस गया था.

उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद ने आरोपी तंदूर कारीगर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article