12.9 C
Munich

UP IAS Transfer| IAS Story: कौन हैं IAS निधि गुप्ता वत्स, UPSC में थी तीसरी रैंक, पति भी हैं IPS अधिकारी

Must read


Last Updated:

UP IAS Transfer, IAS Story: उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों के DM बदले हैं. कुल मिलाकर प्रदेश के 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है.इसमें एक नाम आईएएस निधि गुप्‍ता वत्‍स का भी है.खास बात यह है कि उनके पति अनुराग वत्‍स भी आईपीएस अधिकारी हैं.आइए इन दोनों अधिकारियों की पूरी कहानी जानते हैं…

ख़बरें फटाफट

Zoom

UP IAS Transfer, IAS Story, IAS Nidhi Gupta Vats biography: आईएएस निधि गुप्‍ता वत्‍स की कहानी.

UP IAS Transfer, IAS Story: उत्‍तर प्रदेश शासन ने अमरोहा की जिलाधिकारी IAS निधि गुप्ता वत्स का तबादला कर दिया है. अब उन्हें फतेहपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है. उनके स्थान पर हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे IAS नितिन गौड़ को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इस तबादले के बाद निधि गुप्ता वत्स एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी UPSC रैंक, शानदार करियर और IPS पति अनुराग वत्स के साथ की कहानी काफी दिलचस्प है.

निधि गुप्ता वत्स कौन हैं?

निधि गुप्ता वत्स 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं. उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2014 में तीसरी रैंक हासिल की थी. 13 अगस्‍त 1987 को जन्‍मीं निधि गुप्‍ता वत्‍स हरियाणा कैडर की IAS थीं, लेकिन शादी के बाद वर्ष 2016 में उनका कैडर बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया. उनका जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ. स्कूल के दिनों से ही वे मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने दिल्ली के विकासपुरी स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की. 10वीं के बाद उन्होंने साइंस स्ट्रीम चुनी और फिजिक्स में खास रुचि दिखाई. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की.उनके पिता मोहनलाल गुप्ता ग्रामीण विकास मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत थे. मां प्रियंवदा गृहिणी हैं. परिवार ने उनकी UPSC तैयारी में पूरा सहयोग दिया.

UP IAS Transfer, IAS Story, IAS Nidhi Gupta Vats biography: आईएएस निधि गुप्‍ता वत्‍स की पोस्टिंग डिटेल्‍स.

निधि की पोस्टिंग कहां-कहां रही?

यूपीएससी में सेलेक्‍ट होने के बाद निधि गुप्ता ने वर्ष 2016 में LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग की.इसके बाद 4 मई 2016 से 29 सितंबर 2017 तक वह आगरा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट/असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहीं.फ‍िर 30 सितंबर 2017 से 24 फरवरी 2019 तक वह लखनऊ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहीं.24 फरवरी 2019 से 31 जुलाई 2019 तक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर लखनऊ के पद पर रहीं.31 जुलाई 2019 से 11 फरवरी 2021 तक वह हरदोई जिले में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO)रहीं.11 फरवरी 2021 से 14 नवंबर 2021 तक वह लखनऊ में ऑन वेटिंग रहीं.फ‍िर 14 नवंबर 2021 से 16 जुलाई 2022 तक वह उत्तर प्रदेश सरकार के एक्साइज विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी,लखनऊ के पद पर रहीं.इसके बाद 16 जुलाई 2022 से 14 सितंबर 2024 तक बरेली नगर निगम की म्युनिसिपल कमिश्नर रहीं.14 सितंबर 2024 से वह अमरोहा जिले की जिलाधिकारी के पद पर तैनात हुईं.उनका कार्यकाल लगभग 1 साल 7 महीने तक रहा अब उन्‍हें फतेहपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है.

UP IAS Transfer, IAS Story, IAS Nidhi Gupta Vats biography: आईएएस निधि गुप्‍ता वत्‍स की शादी के बाद बदला कैडर.

निधि ने कहां-कहां क्या खास काम किया?

बरेली नगर निगम की म्युनिसिपल कमिश्नर के रूप में उन्होंने 64 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को मात्र 25 महीने में पूरा किया जिसकी काफी सराहना हुई. स्वच्छ सर्वेक्षण में बरेली की रैंकिंग 137 से 80 तक पहुंच गई. उन्होंने शहर की सफाई और नागरिक अनुशासन पर खास ध्यान दिया. वे खुद नालों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करती थीं.अमरोहा में जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने जिले में अपना अस्तित्व खो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने, तालाबों का सौंदर्यीकरण करने और हर वर्ष गंगा किनारे लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले का सफल आयोजन कराया. गंगा मेले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए.

UP IAS Transfer, IAS Story, IPS Anurag Vats biography, IPS Story, UPSC, ias Nidhi gupta vats: अनुराग वत्‍स की कहानी.

उनके पति अनुराग वत्स कौन हैं?

निधि गुप्ता वत्स के पति अनुराग वत्स 2013 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनका जन्म 5 जुलाई 1990 को हुआ. वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से B.Tech की पढ़ाई की है.वर्ष 2019 में वे लखनऊ के पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर तैनात थे. उस समय उन्होंने अपराधियों पर सख्ती और पुलिसकर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए खूब चर्चा बटोरी. उन्होंने गोमतीनगर इलाके में डकैती की पड़ताल के दौरान बांग्लादेशी डकैतों का पीछा किया. तीन महीने तक गिरोह के पीछे लगे रहे. आखिरकार डकैतों के पहुंचने से पहले 300 पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैतों को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया.

UP IAS Transfer, IAS Story, IPS Anurag Vats biography, IPS Story, UPSC, ias Nidhi gupta vats: अनुराग वत्‍स की यूपीएससी में थी 124वीं रैंक.

वे सिफारिशें न मानकर सही कार्रवाई करने के लिए जाने जाते थे. पीजीआई इलाके में रसूखदार व्यक्ति द्वारा बेटी की हत्या के मामले में दबाव के बावजूद कार्रवाई की. कई बार उन्होंने बेगुनाहों को फंसाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्ती की. उनकी कार्यकुशलता के कारण वरिष्ठ अधिकारी उन्हें छुट्टी पर जाते समय कार्यभार सौंप देते थे.बाद में वह कानपुर देहात के एसपी रहे.उसके बाद बाराबंकी के एसपी रहे.नवंबर 2022 में यूपी सरकार ने 11 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया जिसमें अनुराग वत्‍स को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया.वर्तमान में अनुराग वत्स केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय,भारत सरकार में जॉइंट डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं और नई दिल्ली में पोस्टेड हैं.

क्‍या मिलती है सीख

IAS निधि गुप्ता वत्स और IPS अनुराग वत्स की जोड़ी दिखाती है कि मेहनत, लगन और सही साथ मिल जाए तो जिंदगी के हर मोड़ पर सफलता मिल सकती है. निधि का तबादला अमरोहा से फतेहपुर में हुआ है जहां वे अब नई चुनौतियों के साथ जिले का विकास करेंगी.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article