Last Updated:
UPESSC : यूपी पीजीटी 2022 की परीक्षा को लेकर फेसबुक पोस्ट लिखना एक युवक को भारी पड़ गया है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने फर्जी सूचना फैलाने के आरोप में यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. अब पुलिस आरोपी को तलाश रही है.
UPESSC : आरोपी ने पीजीटी की डेटशीट 29 अप्रैल तक आने का दावा किया था.
प्रयागराज. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आयोग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक सूचनाओं प्रचारित प्रसारित करने पर कड़ा कदम उठाया है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव की ओर से पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सिटी जोन के कर्नलगंज थाने में सोशल मीडिया यूजर गिरिजेश कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
एफआईआर के मुताबिक, सोशल मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना फैलाने को लेकर यह शिकायत की गई है. फेसबुक आईडी girijesh-kumar-3998 की ओर से आयोग की भर्ती परीक्षाओं के बारे में गलत व भ्रामक तथ्यों को प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है.
पीजीटी को लेकर किया था दावा
फेसबुक अकाउंट पर 29 अप्रैल शाम तक पीजीटी 2022 का डेट शीट और शहर आ जाएगा, विज्ञापन संख्या 51 का संशोधित अंतिम आंसर की पांच तक आ सकता है, और रिजल्ट 10 तक. यह सूचना प्रसारित की गई थी. लेकिन आयोग की ओर से इस तरह की सूचना जारी नहीं की गई थी और न ही जारी किए जाने की जानकारी किसी सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया व अन्य किसी भी प्रकार से दी की गई है. ऐसे में इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है.
6 मई को दर्ज कराई एफआईआर
आयोग ने कहा है कि गिरिजेश कुमार नामक व्यक्ति की फेसबुक आईडी से गलत सूचना आम जनता व अभ्यर्थियों में प्रसारित की जा रही है. जिससे अब समुदायों के बीच यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं व अन्य कार्यक्रमों की सुचिता के संबंध में गलत संदेश जा रहा है. इससे वैमनस्यता,शत्रुता व असंतोष व्याप्त होने की संभावना है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव ने फेसबुक यूजर आईडी girijesh-kumar-3998 के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत कर्नलगंज थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है. यह एफ आई आर 6 मई दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर कर्नलगंज थाना पुलिस ने दर्ज की है. पुलिस अब एफ आई आर दर्ज कर गिरिजेश कुमार की तलाश कर रही है.
About the Author

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें


