7.1 C
Munich

Vaibhav Suryavanshi Injury: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट कितनी गंभीर, क्या अगले मैच में खेल पाएंगे,कोच ने दिया अपडेट

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट कितनी गंभीर, क्या अगले मैच में खेल पाएंगे?

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने महज 36 बॉल पर शथक जमाया. इसके बाद फील्डिंग करते हुए उनको चोट लगी थी. टीम के बल्लेबाजी कोच ने मैच के बाद वैभव की चोट पर अपडेट दिया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम और फैंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में चिंता में पड़ गए. मैच के दौरान टीम के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी शतक जमाने के बाद चोटिल हो गए. सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान मैदान से वो लंगड़ाते हुए बाहर चले गए थे. तब से उनके फैंस को इसी बात कि चिंता लगी हुई है कि क्या अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिलेगा. 15 साल के इस खिलाड़ी ने शानदार शतक जड़कर सबको चौंका दिया था, लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्हें असहजता महसूस हुई और वे पारी के बीच में ही मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए.

यह घटना SRH की पारी की शुरुआत में हुई, जब सूर्यवंशी चौथे ओवर में बाउंड्री की ओर दौड़ रहे थे, तभी अचानक रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली. उन्होंने तुरंत सपोर्ट स्टाफ को इशारा किया और उनकी मदद से मैदान से बाहर चले गए. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव या क्रैम्प की आशंका बढ़ गई. खासकर इतनी कम उम्र में उनके भारी वर्कलोड को देखते हुए. मैच के बाद राजस्थान के लिए राहत की खबर आई. बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने सकारात्मक अपडेट दिया.

राठौर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग में कुछ महसूस हो रहा था, लेकिन अब वे ठीक लग रहे हैं. उनका इलाज किया गया है, तो वे अब ठीक हैं. एक-दो दिन में पूरी तरह पता चल जाएगा, लेकिन फिलहाल कुछ गंभीर नहीं लग रहा.”

अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए सूर्यवंशी ने कहा, “ज्यादा सोच नहीं थी… बस गेंद के हिसाब से खेला. विकेट अच्छा था, तो अपने खेल पर भरोसा किया. मैं सोचता हूं कि विपक्षी टीम में कौन से गेंदबाज हैं, उनके खिलाफ कौन से शॉट खेल सकता हूं… मैं सब कुछ विजुअलाइज करने की कोशिश करता हूं.”

उनकी शानदार पारी की बदौलत राजस्थान ने 220 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन SRH ने लक्ष्य को नौ गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article