Last Updated:
Sambhal News: यूपी के संभल में अचानक दो महिलाएं एक युवक को लेकर लड़ने लगीं. दोनों के बीच इतनी कहासुनी हुई कि मामला मारपीट तक आ गया. आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आइए आपको पूरा माजरा बताते हैं.
एक शख्स के लिए दो महिलाओं की मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार, 25 अप्रैल को दो महिलाएं एक शख्स के लिए मारपीट करने लगीं. दोनों महिलाएं उस शख्स को अपनी-अपनी तरफ खींचने लगीं और मारपीट शुरू हो गई. इस खींचातानी में उसके कपड़े भी फट गए.
लड़ाई में पता चला कि एक महिला उस शख्स की पत्नी है, तो दूसरी उसकी प्रेमिका है. लड़ाई-झगड़े का यह मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी. एक महिला ने बताया कि उस शख्स से उसका निकाह 20 साल पहले हुआ था और उसके पांच बच्चे भी हैं. वहीं दूसरी महिला का कहना है कि उस युवक के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है. उसने शादी का भरोसा दिया है.
पत्नी ने कही ये बात
दोनों महिलाओं की बात सुनकर पुलिस को पूरा माजरा समझ आ गया. वहीं, दोनों महिलाएं उस युवक को छोड़ने को तैयार नहीं हैं. पत्नी का कहना है कि अगर युवक अपनी प्रेमिका से शादी कर लेगा, तो उसका और बच्चों का ध्यान कौन रखेगा. वहीं प्रेमिका का कहना है कि उसे पत्नी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है और वह युवक से निकाह करने के लिए राजी है.
मामले की जांच जारी
पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है और अभी किसी भी फैसले से पहले दोनों की सहमति की बात कही है. वहीं, पति पर जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी. तब तक के लिए युवक को उसकी पत्नी के साथ घर भेज दिया गया है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


